{"_id":"611fc9508531b72e690b0bf8","slug":"cincinnati-masters-daniil-medvedev-enters-quarterfinals-naomi-osaka-crashes-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cincinnati Masters: बार्टी सेमीफाइनल में, मेदवेदेव भी अगले दौर में, ओसाका उलटफेर का शिकार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Cincinnati Masters: बार्टी सेमीफाइनल में, मेदवेदेव भी अगले दौर में, ओसाका उलटफेर का शिकार
Fri, 20 Aug 2021 10:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:07 PM IST
सार
सिनसिनाटी ओपन में रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
एश्ले बार्टी
- फोटो : Social media
विस्तार
अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा टेनिस टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन जारी है। हालांकि टेनिस दिग्गज राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं, बावजूद इसके उलटफेर का दौर भी जारी है। रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने गुरुवार को ग्रिगर दिमित्रोव को 6-3 और 6-3 से हराया। वहीं, एश्ले बार्टी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बरबोरा क्रेजीकोवा को 6-2, 6-4 से हरा दिया। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
अन्य मुकाबले में दूसरी वरीय नाओमी ओसाका को उलटफेर का सामना करना पड़ा। जापान की शीर्ष महिला खिलाड़ी को दूसरे दौर में 76वीं रैंक वाली जिल टेचमान ने 3-6, 6-3 और 6-3 से हराया। ओसाका मैच के दौरान काफी संघर्ष करती नजर आईं। वहीं शीर्ष वरीय ऐश बार्टी ने गत चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को 6-0, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट की पूर्व चैंपियन कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी जेसिका पेगुला के खिलाफ जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्लिसकोवा ने पेगुला को 6-4, 7-6 (5) से हराया।
विज्ञापन
पुरुषों के एकल मुकाबले में ओलंपिक विजेता और तीसरे वरीय एलेग्जेंडर ज्वेरेव ने भी अगले दौर में जगह पक्की की। उन्होंने गुइडो पेल्ला को 6-2, 6-3 से हराया। दूसरे वरीय स्टेफनो सितसिपास ने भी अगले दौर में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन