फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Chicago Tennis Classic 2021 Belgium tennis star Kim Clijsters lose match did not dare returned tennis court last year 2020

Chicago Tennis Classic: क्लिस्टर्स ने शिकागो में मैच हारा हौसला नहीं, बीते साल की थी टेनिस कोर्ट पर वापसी

Wed, 29 Sep 2021 09:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Sep 2021 09:04 AM IST
सार

बीते साल टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाली किम क्लिस्टर्सको शिकागो टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट में पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ताइवान की हेश सुइ वेई ने शिकस्त दी। टेनिस में वापसी करने के बाद वह चार टूर्नामेंट में भाग ले चुकी हैं  लेकिन क्लिस्टर्स को पहली जीत का इंतजार है। 

विज्ञापन
Chicago Tennis Classic 2021 Belgium tennis star Kim Clijsters lose match did not dare returned tennis court last year 2020
किम क्लिस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेल्जियम की 38 साल की किम क्लिस्टर्स को डब्ल्यूटीए टूर पर अपनी वापसी में शिकागो टेनिस क्लासिक के पहले दौर के मैच में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ताइवान की हेश सुइ वेई ने दो घंटे 18 मिनट तक चले तीन सेटों के मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-3 से हराया। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी इससे पहले पिछले साल यूएस ओपन में खेली थी जहां उन्हें पहले दौर में हार मिली थी। उसके बाद अक्तूबर में घुटने की चोट और जनवरी में कोविड-19 के कारण वह टेनिस से दूर रहीं। वापसी के बाद वह चार स्पर्धाओं में खेली हैं लेकिन जीत अभी दूर है लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हारा है।

विज्ञापन


जीत चुकी हैं ग्रैंड स्लैम खिताब

तड़के पांच बजे उठने वालीं तीन बच्चों की मां न्यूजर्सी में रहती हैं। उन्हें शिकाओ ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला था। किम ने कहा कि मेरे लिए कुछ चीजें ठीक रहीं और कुछ खराब। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है जो मेरे कोच, ट्रेनर और फिटनेस कोच से बात हुई कि मैंने लगातार मैच में बने रहने के लिए प्रयास किया। जीतने के करीब भी पहुंची। क्लिस्टर्स ने 2005 में यूएस ओपन जीता, उसके बाद 2009 और 2010 में अपनी सफलताओं को दोहराया। उसके बाद 2011 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी जीत हासिल की।  
विज्ञापन


हेश के सामने होंगी जेबुर

इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची 35 साल की हेश के सामने अब छठी वरीयता की ओस जेबुर होगी जिन्हें पहले दौर में बाई मिला है। इसके अलावा डेनिली कोलिंस, जेसिका पेगुला और वेरोनिका कुद्रेमेतोवा भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं। अमेरिका की मेडिसन कीज को पहले दौर के मैच में बेलारूस की एलेजेंद्रा सासनोविच के खिलाफ कंधे की चोट के कारण रिटायर्ड होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल में भी खेलने की है योजना

अभी क्लिस्टर्स शिकागो में ही हैं और उनका हमवतन क्रिस्टन फिल्पकेंस के साथ युगल में खेलने का इरादा है लेकिन आगे सीजन में योजनाओं के बारे में वह सुनिश्चित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर फिट रही तो इंडियन वेल्स में खेल सकती हूं। इरादा तो विश्व टीम टेनिस में खेलने का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed