फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   celebs praised oldest Grand Slam champion Rohan Bopanna, PM Modi said - he shows time and again age is no bar

Rohan Bopanna: सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोहन की दीवानी हुईं बड़ी हस्तियां, पीएम बोले- उम्र बाधा नहीं

Sat, 27 Jan 2024 08:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 08:46 PM IST
सार

बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। वह 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं। यह उनके करियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है।

विज्ञापन
celebs praised oldest Grand Slam champion Rohan Bopanna, PM Modi said - he shows time and again age is no bar
रोहन बोपन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर रॉड लेवर एरिना में सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी की जोड़ी को 7-6 (7-0), 7-5 से हराया। इसके साथ ही वह ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। वह 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं। यह उनके करियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। उनकी इस जीत से हर देशवासी गदगद है। पीएम मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसी कई बड़ी हस्तियों ने बोपन्ना को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "अभूतपूर्व प्रतिभाशाली रोहन बोपन्ना ने बार-बार दिखाया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है! उनकी ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पर उन्हें बधाई। उनकी उल्लेखनीय यात्रा यह याद दिलाती है कि यह हमारी भावना, कड़ी मेहनत और दृढ़ता है, जो हमारी क्षमताओं को परिभाषित करती है। उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
विज्ञापन




पीएम मोदी के अलावा खेल जगत के कई दिग्गजों ने रोहन बोपन्ना की तारीफ की और उनको ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कई ट्वीट किए।









बोपन्ना ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने अपने पेशेवर करियर में 500वीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ वह 43 साल की उम्र में दुनिया के सबसे उम्रदराज शीर्ष खिलाड़ी बने थे। पद्म श्री जीतने के बाद बोपन्ना की खुशी दोगुनी हो गई जिसके बाद वह मेलबर्न पार्क में शीर्ष पर रहे। बोपन्ना ने कहा “बहुत सारी चीजें हुई हैं। 500वीं जीत से शुरुआत करना, नंबर 1 पर पहुंचना, पद्मश्री जीतना और अब... यही सपना है। इससे बेहतर कुछ नहीं, यह खूबसूरत है। कभी भी जल्दी मत करो। मेरा मतलब है कि कोई समय सीमा नहीं है। हमने वे सीमाएं स्वयं निर्धारित की हैं। आज, हम अभी भी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं या वही कर रहे हैं जो हम हैं, जो हमें पसंद है। जब तक आप जो करते हैं उससे प्यार करते हैं और आप वास्तव में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, यही मायने रखता है। बोपन्ना ने कहा, मेरे लिए सबसे बड़ा संदेश यह है कि कभी हार न मानें और कभी भी खुद पर संदेह न करें।"

2017 में बोपन्ना ने पहली बार ग्रैंड स्लैम जीता था। उन्होंने फिलिप चैटरियर में रॉबर्ट फराह और अन्ना-लेना ग्रोनफेल्ड को 2-6, 6-2, 12-10 से हराकर गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता। पिछले साल मिश्रित युगल में सानिया मिर्जा के साथ जोड़ी बनाते हुए वह मेलबर्न पार्क में उपविजेता रहे थे। लेकिन मेलबर्न पार्क में पुरुष युगल में बोपन्ना को कोई रोक नहीं सका, क्योंकि उन्होंने अपने जबरदस्त खेल से भारतीय टेनिस को इतिहास का हिस्सा बनने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed