फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Carlos Alcaraz faces Janik Sinner in China Open final jessica Pegula out in Women Single's category

China Open: अल्कारेज और सिनर के बीच खेला जाएगा चीन ओपन का खिताबी मुकाबला, मेदवेदव-युचाओकेते का सफर समाप्त

Tue, 01 Oct 2024 11:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Oct 2024 11:08 PM IST
सार

शीर्ष वरीयता प्राप्त सिनर ने सेमीफाइनल में चीन के बू युचाओकेते को मात दी, जबकि अल्कारेज ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Carlos Alcaraz faces Janik Sinner in China Open final jessica Pegula out in Women Single's category
कार्लोस अल्काराज - फोटो : Twitter

विस्तार

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और जानिक सिनर के बीच चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त सिनर ने सेमीफाइनल में चीन के बू युचाओकेते को मात दी, जबकि अल्कारेज ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। सिनर ने पुरुष सिंगल्स वर्ग में युचाओकेते को 6-3, 7-6 से हराया। वहीं, अल्कारेज ने रूसी प्रतिद्वंद्वी को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


महिला वर्ग में पाउला बाडोसा ने यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली जेसिका पेगुला को 6-4, 6-0 से हराकर डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शुरुआती सेट में 1-3 से पिछड़ने के बाद दुनिया की पूर्व नंबर दो खिलाड़ी बाडोसा ने वापसी करते हुए तीसरे नंबर की खिलाड़ी पेगुला को हराया। बाडोसा क्वार्टर फाइनल में चीन की 35 वर्षीय झांग शुआई से भिड़ेंगी जिन्होंने पोलैंड की मैग्डेलेना फ्रेच को 6-4, 6-2 से हराया। रैंकिंग में 595वें स्थान की खिलाड़ी झांग ने लगातार 24 मैच हारने के बाद चीन ओपन में प्रवेश किया था, लेकिन उन्होंने इस हफ्ते खेले चार मैचों में एक भी सेट नहीं गंवाया है। 
विज्ञापन


वहीं, 115वें नंबर की यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुबत्सेवा ने भी 14वीं रैंकिंग वाली अन्ना कालिन्स्काया को 7-5, 6-0 से हराकर उलटफेर किया। यूलिया क्वार्टर फाइनल में चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता जापान की नाओमी ओसाका और छठी रैंकिंग वाली कोको गॉफ के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed