{"_id":"1a251bd2-1c73-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"bryan-brothers-record-eighth-time-at-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रायन बंधु रिकॉर्ड आठवीं बार शीर्ष पर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ब्रायन बंधु रिकॉर्ड आठवीं बार शीर्ष पर
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका के ब्रायन बंधु बॉब और माइक रिकॉर्ड आठवीं बार टेनिस सत्र का समापन रैंकिंग में नंबर एक के स्थान करेंगे। ओलंपिक में युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले ब्रायन बंधु पहली ऐसी जोड़ी है जिन्होंने लगातार दस वर्ष कम से कम पांच खिताब अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
दोनों ने गत माह यूएस ओपन में रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला 12वां डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। दूसरी ओर डबल्स की रैंकिंग में भारत के रोहन बोपन्ना एक स्थान गिरकर टॉप 10 से बाहर हो गए जबकि सानिया मिर्जा दो स्थान की छलांग लगाकर 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं। लिएंडर पेस पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन