{"_id":"36db6494-d112-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bryan-bro-s-win-french-open-men-s-doubles-title-after-9-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रायन बंधुओं ने 9 साल बाद जीता पेरिस में पुरुष डबल्स खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ब्रायन बंधुओं ने 9 साल बाद जीता पेरिस में पुरुष डबल्स खिताब
पेरिस
Updated Sun, 09 Jun 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमवतन सेरेना विलियम्स के नक्शेकदम पर चलते हुए अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक ने शनिवार देर रात फ्रेंच ओपन पुरुष युगल खिताब जीतकर नौ साल के खिताबी सूखे को खत्म किया।
2003 में पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले बॉब बंधुओं ने फाइनल में फ्रांस के निकोलस मेहुत और माइकल लोड्रा को एक कड़े मुकाबले में 6-4, 4-6, 7-6 से शिकस्त दी।
इस खिताब के साथ उनके ग्रैंडस्लैम खिताबों की संख्या 14 पहुंच गई है।
जीत के बाद माइक ने कहा, ‘अपने भाई के साथ खिताब जीतने का अलग ही मजा है। हम दूसरी बार यह खिताब जीतने को बेकरार थे। दस साल से यह खिताब हमसे दूर था। हमने अपने कैरियर की शुरुआत में यह खिताब जीता था। यह खिताब जीतना सबसे कठिन है।’
विज्ञापन
माकारोवा-वेस्नीना को महिला डबल्स खिताब
रूस की चौथी सीड जोड़ी कैटरीना माकारोवा और इलेना वेस्नीना (फोटो) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन महिला डबल्स खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में रूसी जोड़ी की भिड़ंत टॉप सीड इटालियन जोड़ी सारा इरानी और रोबर्टा विंची की जोड़ी से था। माकारोवा और वेस्नीना ने इटालियन जोड़ी को 7-5, 6-2 से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ खिताब अपनी झोली में डाला बल्कि पिछले साल क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।
यह रूसी जोड़ी का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है।