{"_id":"9170a9fde4ab6727d0b2d892fd438c7b","slug":"bopanna-vasselin-lost-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में हारी बोपन्ना-वेसलिन की जोड़ी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेमीफाइनल में हारी बोपन्ना-वेसलिन की जोड़ी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के रोहन बोपन्ना और एडुवर्ड रोजर वेसलिन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी मोसेल ओपन एटीपी टूर के सेमीफाइनल में हार गई है।
विज्ञापन
बोपन्ना-वेसलिन को फ्रांस के मेट्ज में चल रही चार लाख दस हजार 200 डॉलर की एटीपी टूर के सेमीफाइनल मुकाबले में स्वीडन के योहान ब्रूनस्टार्म और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबला कांटे का रहा। ब्रूनस्टार्म और क्लासेन ने यह मुकाबला 4-6, 7-6, 6-10 से जीत लिया।
इससे पहले, बोपन्ना-वेसलिन क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के निकोलस मुनरो और जर्मनी के साइमन स्टेडलर को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम चार में पहुंचे थे।
जबकि ब्रूनस्टार्म और क्लासेन ने क्वार्टर फाइनल में एलरिच जोनाथन और एंडी राम की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया था।