फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   bopanna fleming in final of open 13

बोपन्ना और फ्लेमिंग फाइनल में

Sat, 23 Feb 2013 08:32 PM IST
मार्सेली/एजेंसी
मार्सेली/एजेंसी Updated Sat, 23 Feb 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
bopanna fleming in final of open 13

भारत के रोहन बोपन्ना ब्रिटेन के कोलिन फ्लेमिंग के साथ 13 हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। इस सीजन पहली बार किसी फाइनल में पहुंचे बोपन्ना और फ्लेमिंग की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के जुलियन नोल्स और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी।  

विज्ञापन


सोंगा मार्सिले ओपन के सेमीफाइनल में
विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने निर्णायक तीसरे सेट में पांच मैच अंक बचाने के बाद आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टामिक को 4-6, 6-3, 7-6 से हराकर मार्सिले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त सोंगा का सेमीफाइनल में हमवतन जाइल्स सिमोन के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने गत चैंपियन और दूसरी सीड जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-4, 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
विज्ञापन


शीर्ष वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के थामस बेर्डिच ने पोलैंड के जेर्जी जानोविच को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी जहां उनका मुकाबला रूस के दिमित्री तुरसोनोव से होगा जिन्होंने लग्जमबर्ग के जाइल्स म्यूलर को 7-6, 1-6, 7-5 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed