{"_id":"71a62bfe-600b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"bopanna-and-bhupathi-won-sania-and-somdev-loses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोपन्ना और भूपति बढ़े, सानिया व सोमदेव हारे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बोपन्ना और भूपति बढ़े, सानिया व सोमदेव हारे
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Thu, 17 Jan 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन ओपन में बुधवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिला-जुला रहा। सिंगल्स में जहां सोमदेव देववर्मन और महिला डबल्स में सानिया मिर्जा को हार का सामना करना पड़ा, वहीं पुरुष डबल्स में महेश भूपति और रोहन बोपन्ना अपने जोड़ीदारों के साथ आगे बढ़ने में सफल रहे।
विज्ञापन
भूपति और नेस्टर की पांचवीं सीड जोड़ी ने गैर वरीय स्पेन के पाब्लो एंदुजर और गुलेरमो गार्सिया लोपेज की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर जोरदार शुरुआत की। 12वीं सीड रोहन बोपन्ना और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी ने थानासाई कोकिनाकिस और निक किरगियोस की स्थानीय जोड़ी को 6-2, 6-4 से आसानी से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सिंगल्स में भारत के अकेले खिलाड़ी सोमदेव को 24वीं सीड पोलैंड के जर्जी जेनोविज ने पांच सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 7-6, 6-3, 1-6, 0-6, 5-7 से हराकर दूसरे राउंड में ही उनके अभियान को रोक दिया। महिला डबल्स में सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की 10वीं सीड जोड़ी स्पेन की सिलविया सोलेर एस्पिनोसा और कार्ला सुआरेज नावारो की गैरवरीय जोड़ी से 6-7, 3-6 से हारकर पहले ही राउंड में उलटफेर का शिकार हो गईं। सानिया अब मिक्स्ड डबल्स में अपने नए जोड़ीदार बॉब ब्रायन के साथ चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन