फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Bianca Andreescu first Canada women won the US open title know about her journey

US Open: जिस साल सेरेना ने पहला यूएस ओपन जीता था, उसी साल जन्मी बियांका ने इस बार पटखनी दे दी

Sun, 08 Sep 2019 04:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 08 Sep 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Bianca Andreescu first Canada women won the US open title know about her journey
बियांका एंड्रेस्क्यू - फोटो : social Media

यूएस ओपन 2019 के महिला सिंग्लस के फाइनल मुकाबले में कनाडा की युवा टेनिस स्टार बियांका एंड्रेस्क्यू ने सेरेना विलियम्स का 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सपने को पूरा नहीं होने दिया। रोमांचक मुकाबले में बियांका ने सेरेना को हराकर इतिहास रच दिया। यूएस ओपन में सेरेना को मात देकर बियांका ने रिकार्ड कायम किया है। फाइनल मुकाबले में बियांका ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को 6-3,7-5 से हराकर यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


मारिया शारापोवा के बाद यूएस ओपन का खिताब हासिल करने वाली बियांका सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं हैं। शारापोवा ने 2006 में अमेरिकी ओपन जीता था। साथ वह मारिया शारापोवा के दूसरी ऐसी युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कोई ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। रूस की शारापोवा ने 2004 में 17 साल की उम्र में विंबलडन भी जीता था।
विज्ञापन


15वीं वरीयता वालीं बियांका पहली बार यूएस ओपन खेल रही थीं। पिछले साल वह क्वॉलिफाइंग के पहले दौर में ही बाहर हो गई थीं। पिछले दो साल से वह यूएस ओपन के क्वालिफाइंग में पहले राउंड में ही हार रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 की शुरुआत बियांका ने जबरदस्त तरीके से बीएनपी पेरिबास ओपन जीता, लेकिन चोट की वजह से पूरे क्ले कोर्ट और ग्रास कोर्ट के सीजन में वह कोर्ट पर नहीं लौट सकीं। चोट से वापसी के बाद बियांका जीत की राह पर चल पड़ी। इस साल टॉप 10 खिलाड़ियों के खिलाफ बियांका का रिकॉर्ड 8-0 का है।

दिलचस्प बात यह है कि, सेरेना ने जब अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता था तब कनाडा की पहली महिला खिलाड़ी और अब चैंपियन बन चुकीं बियांका का जन्म हुआ था। सेरेना ने 1999 में अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता था।


सेरेना ने तब उस समय की नंबर एक खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस को हराकर पहला बड़ा खिताब अपने नाम किया था। 23 ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना मां बनने के बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन 19 साल की बियांका के धारदार खेल से ऐसा नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed