{"_id":"6448b306-8404-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bhupathi-michael-duo-won-dubai-open-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपति-माइकल की जोड़ी ने दुबई ओपन जीता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भूपति-माइकल की जोड़ी ने दुबई ओपन जीता
दुबई/खेल डेस्क
Updated Sun, 03 Mar 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार माइकल लौद्रा ने दुबई ओपन टूर्नामेंट का डबल्स खिताब अपने नाम कर लिया। भूपति और लौड्रा ने स्वीडन के रोबर्ट लिंडस्टेड और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच की जोड़ी को 7-6, 7-6 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
वहीं दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने दुबई ओपन के फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के थामस बर्डिच को हराकर खिताब पर चौथी बार कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
जोकोविच ने एक घंटा 34 मिनट चले मुकाबले में तीसरी सीड बेर्डयाक को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। जोकोविच लगातार तीन बार वर्ष 2009, 2010 और 2011 में इस टूर्नामेंट के विजेता बन चुके हैं, लेकिन 2012 में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर खिताब कब्जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन