भूपति तीसरे राउंड में, बोपन्ना भी मिक्स्ड डबल्स में जीते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपति और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनियल नेस्टर की पांचवीं सीड जोड़ी ने रोमानिया के विक्टर हानेस्कु और स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान की गैरवरीय जोड़ी को एक घंटा 23 मिनट में 6-1, 7-6 से शिकस्त दी। अगले राउंड में अब भूपति-नेस्टर का मुकाबला इटली के साइमन बोलेली और फोबियो फोगनिनी की जोड़ी से होगा, जिन्होंने बोपन्ना और अमेरिका के राजीव राम को 6-2, 7-6 से चौंकाया। मिक्स्ड डबल्स में बोपन्ना ने अपनी जोड़ीदार चीनी ताइपे की सु वी सीह के साथ आस्ट्रेलिया की एश्लीघ बार्टी और अमेरिका के जैक साक को 6-3, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।