{"_id":"fea144b0-c174-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"bhupathi-bopanna-advance-in-doubles-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपति व बोपन्ना आगे बढ़े, सानिया-सोमदेव फिसले ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भूपति व बोपन्ना आगे बढ़े, सानिया-सोमदेव फिसले
नई दिल्ली
Updated Mon, 20 May 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने रोम मास्टर्स में उपविजेता रहने के अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को जारी ताजा एटीपी डबल्स रैंकिंग में छलांग लगाई है।
विज्ञापन
भूपति 4 स्थान की छलांग से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि बोपन्ना 1 स्थान के सुधार से 11वें नंबर आ गए हैं।
वहीं, लिएंडर पेस 15वें स्थान पर कायम हैं। सिंगल्स में सोमदेव देववर्मन एक स्थान लुढ़कर 188वें नंबर पर आ गए हैं। जबकि सानिया मिर्जा डबल्स रैंकिंग में एक स्थान खिसककर 17वें नंबर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
हाल ही में रोम मास्टर्स का खिताब जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल एक पायदान की सुधार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि उनके हमवतन डेविड फेरर एक स्थान गिरकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
सर्बिया के नोवाक जोकोविच पहले. ब्रिटेन के एंडी मरे दूसरे ओर स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। फेडरर रोम मास्टर्स के खिताबी मुकाबले में नडाल से हारे थे। जबकि जोकोविच क्वार्टर फाइनल में ही पराजित हो गए थे।
महिला सिंगल्स रैंकिंग में इटेलियन ओपन विजेता अमेरिका की सेरेना विलियमन पहले,रूस की मारिया शारापोवा दूसरे और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।