{"_id":"57dc82a8-155c-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"bhupathi-and-paes-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में भूपति के सामने पेस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फाइनल में भूपति के सामने पेस
शंघाई/एजेंसी
Updated Sat, 13 Oct 2012 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय जोड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना का सामना हमवतन लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक की जोड़ी से होगा। सातवीं सीड भारतीय जोड़ी ने ब्रिटेन के कोलिन फ्लेमिंग और रॉय हचिंस की जोड़ी को 6-7, 6-3, 10-10-8 से हराकर इस सीजन में दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया है जबकि चौथी सीड पेस और स्टेपानेक की जोड़ी ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच और ब्राजील के मार्सिलो मेलो की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
हालांकि भूपति और बोपन्ना के लिए मुकाबला आसान नहीं रहा और उन्हें पहले ही सेट में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने जबरदस्त पलटवार किया और विपक्षी जोड़ी की सर्विस ब्रेक कर सेट अपने नाम किया। आखिर में सुपर टाईब्रेक में भूपति और बोपन्ना के अनुभव के आगे फ्लेमिंग और हचिंस की जोड़ी टिक नहीं पाई। भूपति और बोपन्ना को पूरे मैच में छह ब्रेक प्वाइंट मिले जिसमें वह एक ही भुना सके। दूसरी ओर पेस और स्टेपानेक की जोड़ी ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।