{"_id":"cfd76a52-55d5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bhupathi-and-bopanna-challenge-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपति और बोपन्ना की चुनौती टूटी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भूपति और बोपन्ना की चुनौती टूटी
चेन्नई/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई ओपन में लिएंडर पेस के पहले ही राउंड में बाहर हो जाने के बाद महेश भूपति और रोहन बोपन्ना का अभियान भी बृहस्पतिवार को थम गया। टॉप सीड भूपति और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनियल नेस्टर को निकोलस मोनरो और रेवेन क्लासेन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
इसी तरह तीसरी सीड बोपन्ना अमेरिका के अपने जोड़ीदार राजीव राम के साथ स्टानिस्लास वावरिंका और बी पेरी की जोड़ी से सुपर टाईब्रेकर तक चले मुकाबले में 6-0, 4-6, 1-10 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सिंगल्स मुकाबलों में भी भारत को निराशा हाथ्ा लगी और सोमदेव देववर्मन दूसरे राउंड में चेक गणराज्य के थामस बर्डिच से सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हार गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही सिंगल्स में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। टूर्नामेंट में भारत की चुनौती अब केवल डबल्स में बच गई है जहां सोमदेव शुक्रवार को अपना किस्मत आजमाएंगे। अन्य मुकाबलों में सिंगल्स में तीसरी सीड मारिन सिलिच और पांचवीं सीड बेनोट पेरी ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिलिच ने उक्रेन के सर्जी स्टाखोवस्की को 4-6, 6-2, 6-3 से जबकि पैरी ने इस्राइल के डुडी सेला को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन