फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Bengaluru Open: Arjun Kadhe-Alexander Erler duo wins Doubles Title defeated pair of Saket and ramkumar

Bengaluru Open 2022: अर्जुन काधे और अलेक्जेंडर एर्लर ने जीता युगल खिताब, फाइनल में साकेत-रामनाथन की जोड़ी को हराया

Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
सार

भारत के अर्जुन काधे और आस्ट्रिया के उनके साथी अलेक्जेंडर एर्लर ने बेंगलुरू ओपन 2 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया है। शीर्ष वरीय इस जोड़ी ने शनिवार को खिताबी मुकाबले में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी को 6-3, 6-7 (4), 10-7 से हराया।
 

विज्ञापन
Bengaluru Open: Arjun Kadhe-Alexander Erler duo wins Doubles Title defeated pair of Saket and ramkumar
अर्जुन काधे और अलेक्जेंडर एर्लर - फोटो : social media

विस्तार

भारत के अर्जुन काधे और आस्ट्रिया के उनके साथी अलेक्जेंडर एर्लर ने बेंगलुरू ओपन 2 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया है। शीर्ष वरीय इस जोड़ी ने शनिवार को खिताबी मुकाबले में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी को 6-3, 6-7 (4), 10-7 से हराया।

विज्ञापन


अर्जुन काधे के लिए यह इस साल की दूसरी चैलेंजर्स युगल ट्रॉफी है जबकि एर्लर ने पहली बार चैलेंजर्स खिताब जीता है. काधे और एर्लर पहली बार साथ खेल रहे थे बावजूद इसके उनके प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ा और इस जोड़ी ने जबरदस्त खेल दिखाया और खिताब पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन


इससे पहले शीर्ष क्रम के काधे-एर्लर ने सेमीफाइनल में एन श्रीराम बालाजी और विष्णु वर्धन की अखिल भारतीय जोड़ी के खिलाफ 6-4, 4-6, 10-3 से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरू ओपन 2 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र वुकिच ने क्रोएशिया के बोर्ना गोजो को 7-6 (5), 6-3 से हराया। आस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी फाइनल में बुल्गारिया के दिमितार कुजमनोव से भिड़ेगा, जिन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी एंज़ो कौकाड को 4-6, 7-5, 6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed