{"_id":"e45b6052-7748-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"azarenka-serena-sharapova-land-in-qatar-open-qfs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर ओपनः अजारेंका और सेरेना क्वार्टर फाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कतर ओपनः अजारेंका और सेरेना क्वार्टर फाइनल में
दोहा/एजेंसी
Updated Fri, 15 Feb 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की नंबर एक खिलाडी़ बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका, अमेरिका की सेरेना विलियम्स और रूस की मारिया शारापोवा ने अपने तीसरे दौर के मुकाबले जीतकर कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
टॉप सीड अजारेंका ने गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में अमेरिका की क्रिस्टीना मक्हेल को 6-0, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला सारा ईरानी से होगा।
विज्ञापन
वहीं, दुनिया की नंबर दो खिलाडी़ सेरेना विलियम्स ने पोलैंड की उरजुला रदवांस्का को 6-0, 6-3 से मात दी। अगर सेरेना कतर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना लेती हैं तो वह एक बार फिर दुनिया की नंबर एक खिलाडी़ बन जाएंगी। ढाई सालों में यह पहला मौका होगा जब वह नंबर एक की कुर्सी पर काबिज होंगी।
विज्ञापन
तीसरी वरीयता प्राप्त शारापोवा ने चेक गणराज्य की क्लारा जाकोपालोवा को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हरा दिया। कतर ओपन जीतने वाले खिलाड़ी को 4,26,000 डॉलर ईनाम में मिलेगा।