फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   azarenka, serena, sharapova land in qatar open qfs

कतर ओपनः अजारेंका और सेरेना क्वार्टर फाइनल में

Fri, 15 Feb 2013 01:52 PM IST
दोहा/एजेंसी
दोहा/एजेंसी Updated Fri, 15 Feb 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
azarenka, serena, sharapova land in qatar open qfs

दुनिया की नंबर एक खिलाडी़ बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका, अमेरिका की सेरेना विलियम्स और रूस की मारिया शारापोवा ने अपने तीसरे दौर के मुकाबले जीतकर कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।  

विज्ञापन


टॉप सीड अजारेंका ने गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में अमेरिका की क्रिस्टीना मक्हेल को 6-0, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला सारा ईरानी से होगा।
विज्ञापन


वहीं, दुनिया की नंबर दो खिलाडी़ सेरेना विलियम्स ने पोलैंड की उरजुला रदवांस्का को 6-0, 6-3 से मात दी। अगर सेरेना कतर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना लेती हैं तो वह एक बार फिर दुनिया की नंबर एक खिलाडी़ बन जाएंगी। ढाई सालों में यह पहला मौका होगा जब वह नंबर एक की कुर्सी पर काबिज होंगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वरीयता प्राप्त शारापोवा ने चेक गणराज्य की क्लारा जाकोपालोवा को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हरा दिया। कतर ओपन जीतने वाले खिलाड़ी को 4,26,000 डॉलर ईनाम में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed