Australian Open Women's: नाओमी ओसाका और एश्ले बार्टी पहला मैच जीती, ओन्स जबूर ने नाम वापस लिया
ऑस्ट्रेलियन ओपेन के पहले दिन एश्ले बार्टी और डिफेंडिंग चैंपियन नाओमी ओसाका ने जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं इरिना बारा हार के बावजूद दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। पहले राउंड में उन्हें हराने वाली ओन्स जबूर ने चोट के चलते अपना नाम वापस ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Statement made 💯
🇦🇺 @ashbarty drops just one game on her way to a 6-0 6-1 victory against Lesia Tsurenko to reach the #AusOpen second round.विज्ञापन
🎥: @wwos • @espn • @Eurosport • @wowowtennis #AO2022 pic.twitter.com/OgTOXyun1cविज्ञापन विज्ञापन— #AusOpen (@AustralianOpen) January 17, 2022
इससे पहले, दो बार की विजेता विक्टोरिया अजारेंका ने हंगरी की पन्ना उदवर्डी को 6-3, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 2016 के बाद से यह मेलबर्न पार्क में अजारेंका की पहली जीत थी। इसके लिए उन्हें सिर्फ 65 मिनट का समय लगा। किआ एरिना में, बारबोरा क्रेजसिकोवा ने एंड्रिया पेटकोविच को 6-2, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
मार्गरेट कोर्ट एरिना, में वांग कियांग ने कोको गॉफ को 6-4, 6-2 से हरा दिया। वांग 2021 में गॉफ से दो हफ्तों के अंदर दो बार हारी थीं। फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में गॉफ से हारने के बाद वांग ने सिर्फ टोक्यो ओलंपिक खेला था। 73 मिनट तक चले मैच में वांग ने एकतरफा जीत दर्ज की।
ओन्स जबूर ने नाम वापस लिया
नौवें नंबर के खिलाड़ी ओन्स जबूर ने पीठ की चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने पहले दौर में स्पेन की नुरिया पारिजास डियाज को हराया था। जबूर की जगह इरिना बार को मौका दिया गया। हालांकि इरिना इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी और नुरिया पारिजास डियाज ने उन्हें 6-3,6-1 से हराया।
🙏❤️ pic.twitter.com/VAKE0B72a4
— Ons Jabeur (@Ons_Jabeur) January 17, 2022