फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   australian open preview sersena williams shows no sign of slowing down

ऑस्ट्रेलियन ओपनः कमर कसे स्टार खिलाड़ी

Sat, 12 Jan 2013 09:39 PM IST
मेलबर्न/खेल डेस्क
मेलबर्न/खेल डेस्क Updated Sat, 12 Jan 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
australian open preview sersena williams shows no sign of slowing down

दिग्गज स्टार खिलाड़ी साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए कमर कस ली है। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर लगातार 53वीं बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में उतरने जा रहे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी वायने फेरारिया के लगातार 56वीं बार ग्रैंडस्लैम में उतरने के रिकॉर्ड से वह चार कदम दूर हैं। लेकिन उनकी निगाहें अपने 18वें ग्रैंडस्लैम और पांचवें मेलबर्न खिताब पर होंगी।

विज्ञापन


स्पेन के राफेल नदाल की गैरमौजूदगी में उन्हें सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच और ब्रिटेन के एंडी मरे से चुनौती मिलने जा रही है। जोकोविच लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने पर निगाहें गड़ाएं हुए हैं जबकि विंबलडन विजेता मरे भी अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का इरादा रखते हैं। जोकोविच को टॉप सीड मिली है।
विज्ञापन


महिलाओं में बेलारूस की विक्टोरिया आजरेंका, रूस की मारिया शारापोवा, चीन की ली ना, अमेरिका की सेरेना विलियम्स का जलवा देखने को मिलेगा। अजारेंका को शीर्ष वरीयता दी गई है। उन्होंने चोट की वजह से ब्रिसबेन ओपन के सेमीफाइनल से अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ली ना ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली एशियाई की एकमात्र खिलाड़ी हैं। अमेरिकी ग्लैमर सेरेना पांच बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम कर चुकी है जबकि दूसरी सीड रूसी सुंदरी शारापोवा 2008 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। लिहाजा इनके बीच रोचक जंग देखने को मिलेगी।


25 सेकंड में करनी होगी सर्विस
ऑस्ट्रेलियन ओपन से सर्विस के लिए नया नियम बना दिया गया है। खिलाड़ियों को अब सर्विस के लिए मात्र 25 सेकंड मिलेंगे। ऐसा नहीं कर पाने पर पहली बार केवल चेतावनी दी जाएगी और दूसरी बार उल्लंघन करने पर खिलाड़ी को अंकों का नुकसान उठाना होगा। हालांकि ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हालांकि पहले से ही सर्विस के लिए 20 सेकेंड की समय सीमा रखी गई है लेकिन इस नियम का शायद ही कभी पालन होता हो।

पहले राउंड में भिड़ंत
नोवाक जोकोविच (सर्बिया) बनाम  पॉल हेनरी मैथ्यू (फ्रांस)
रोजर फेडरर (स्विटरजलैंड) बनाम बेनाट पॉयरे (फ्रांस)
एंडी मरे (ब्रिटेन) बनाम रोबिन हॉस (नीदरलैंड)

विक्टोरिया अजारेंका (बेलारूस) बनाम मोनिका निकुलेस्कू (रोमानिया)
मारिया शारोपावा (रूस) बनाम ओल्गा पुचकोवा (हमवतन)
ली ना (चीन) बनाम सेसिल करातचेवा (कजाखस्तान)
सेरेना विलियम्स (अमेरिका) बनाम एडना हाल (रोमानिया)

‘मैं शुरुआत से ही तरोताजा हूं और उम्मीद है कि मैं यहां बेहतर प्रदर्शन करूंगा। रियो में 2016 ओलंपिक गेम्स में शिरकत करने का इरादा है तब मैं 35 साल का हो जाऊंगा।’
- रोजर फेडरर

‘मैं इतिहास रचने पर ध्यान दे रहा हूं। लगातार तीन बार यहां खिताब जीतने का रिकॉर्ड राय इमरसन के नाम है। इमरसन यहां पांच बार खिताब जीत चुके हैं।’
- नोवाक जाकोविच

‘मैंने यहां कई जूनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया है। कुछ ऑस्ट्रेलियाई बच्चे टेनिस में काफी अच्छे हैं। यह अभ्यास रंग लाएगी।’
- मारिया शारापोवा

‘मेरी निगाहें छठवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन पर है। इसके लिए मैंने जबरदस्त तैयारियां की हैं।’

- सेरेना विलियम्स

‘हां, मेरा मानना है कि अमेरिकी खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। जब भी आप कोर्ट पर उतरते हो तो हर कोई टॉप खिलाड़ी को हराना चाहता है।’
- विक्टोरिया अजारेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed