फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Men's Result Rafael nadal Marcos Giron match result

Australian Open Men's: राफेल नडाल और कार्लोस एलकराज दूसरे दौर में पहुंचे, डेनिस शापोवालोव मुश्किल से जीते

Mon, 17 Jan 2022 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 01:52 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपेन के पहले दिन राफेल नडाल ने शानदाल शुरुआत की है और दूसरे दौर में जगह बना चुके हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में गिरोन को 61, 6-4, 6-2 से हराया। उनके अलावा कार्लोस एलकराज और डेनिस शापोवालोव भी अपना पहला मैच जीत चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Australian Open Men's Result Rafael nadal Marcos Giron match result
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपेन शुरू हो चुका है। मुख्य दौर में पहले दिन राफेल नडाल ने शानदार शुरुआत की है और और पहला मैच आसानी जीत लिया है। इस जीत के साथ ही वो दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोकाक जोकोविच का वीजा रद्द होने के कारण वह ये टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। जोकोविच इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके बाहर होने के बाद राफेल नडाल इस बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। 
विज्ञापन


नडाल ने पहले मैच में मार्कस गिरोन को 6-1, 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलियन ओपेन में यह नडाल की 70वीं जीत थी। दूसरे दौर में वो जर्मनी के यानिक हॉफमैन या ऑस्ट्रेलिया के कोकिनाकिस का सामना करेंगे। 
विज्ञापन


नडाल से पहले कार्लोस अल्कराज ने चिली के क्वालीफायर एलेजांडो टाबिलो को 6-2, 6-2, 6-3 से हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन ड्रा के शीर्ष क्वार्टर में नोवाक जोकोविच की अनुपस्थिति के कारण अलकारज़ दुसान लाजोविक से भिड़ेंगे, जिन्होंने मार्टन फुस्कोविक्स को 6-3, 4-6, 6-1, 6- से हराया। 

जॉन कैन एरिना में, डेनिस शापोवालोव क्रोएशिया के लास्लो जेरे के खिलाफ पहले दौर के मैच में हारने से बच गए। उन्होंने 7-6 (3), 6-4, 3-6, 7-6 (3) से यह मैच अपने नाम किया। मार्गरेट कोर्ट एरिना में सातवीं वरीयता प्राप्त माटेओ बेरेटिनी ने यूएसए के ब्रैंडन नकाशिमा को हराया। तीन घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में इटली ने नकाशिमा को 4-6, 6-2, 7-6 (5), 6-3 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed