{"_id":"678ca5ca3b116477580199ce","slug":"australian-open-bopanna-shuai-pair-in-quarter-finals-of-mixed-doubles-sabalenka-also-reached-last-8-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: बोपन्ना-शुआई की जोड़ी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में, सबालेंका भी अंतिम-8 में पहुंचीं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: बोपन्ना-शुआई की जोड़ी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में, सबालेंका भी अंतिम-8 में पहुंचीं
Sun, 19 Jan 2025 12:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:42 PM IST
सार
महिला एकल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मेलबर्न पार्क पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
झांग-बोपन्ना और सबालेंका
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और चीन की उनकी जोड़ीदार झांग शुआई ने रविवार को यहां दूसरे दौर के मैच में वॉकओवर मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला एकल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मेलबर्न पार्क पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
बोपन्ना और शुआई का मुकाबला अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और मोनाको के ह्यूगो निस से था, लेकिन यह चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी खेलने के लिए नहीं उतरी। इससे भारतीय-चीनी जोड़ी कोर्ट पर उतरे बिना ही अंतिम आठ में पहुंच गई। बोपन्ना और शुआई का अगला मुकाबला हंगरी की टिमिया बाबोस और अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवलो तथा ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। बोपन्ना और शुआई की जोड़ी ने इससे पहले अपने शुरुआती मैच में फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच और क्रोएशिया के इवान डोडिक को 6-4, 6-4 से हराया था।
गत चैंपियन आर्यना सबालेंक क्वार्टर फाइनल में
पिछली दो बार की चैंपियन सबालेंका ने रॉड लेवर एरेना मेंं दिन के खेल की शुरुआत करते हुए 14वीं वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा को 6-1, 6-2 से हराया और इस तरह से ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपनी जीत का सिलसिला 18 मैचों तक बढ़ाया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल में लगातार तीन खिताब जीतने वाली आखिरी खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस थी, जिन्होंने 1997 से 1999 तक यह कारनामा किया था। मैच के बाद सबालेंका ने एंड्रीवा को गले लगाया, भीड़ की ओर हाथ हिलाया और अपने पोलेरॉइड कैमरे से एक तस्वीर ली। सबालेंका ने एक घंटे में यह मैच जीतने के बाद कहा, 'यह मुश्किल मैच था लेकिन मैं इसे सीधे सेटों में जीतकर बहुत खुश हूं।'