{"_id":"61b0ea3fc479f3735a7d2893","slug":"australian-open-2022-barty-djokovic-and-nadal-among-top-names-in-australian-open-serena-william-s-playing-doubtful","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open 2022: बार्टी, जोकोविच और नडाल का नाम खेलने वालों कि लिस्ट में शामिल, सेरेना का खेलना संदिग्ध","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open 2022: बार्टी, जोकोविच और नडाल का नाम खेलने वालों कि लिस्ट में शामिल, सेरेना का खेलना संदिग्ध
Wed, 08 Dec 2021 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:54 PM IST
सार
नोवाक जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण के ऑस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के बावजूद 17 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलेंगे।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : social media
विस्तार
अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का नाम 17 जनवरी से शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की प्रवेश सूची में नहीं है। इससे माना जा रहा है कि वह इस टूर्नामेंट से बाहर रह सकती हैं।
सेरेना ने विंबलडन के पहले दौर के मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हटने के बाद कोई मैच नहीं खेला है। वह विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर खिसक गई हैं। उन्होंने अपने 23 ग्रैंडस्लैम खिताब में से आखिरी 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में ही जीता था। इस साल के शुरू में उन्हें नाओमी ओसाका ने सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हरा दिया था।
नोवाक जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण के ऑस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के बावजूद 17 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलेंगे। जोकोविच ने हाल के महीनों में टीकाकरण की अपनी स्थिति पर टिप्पणी नहीं की थी।
विज्ञापन
इसके अलावा विश्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी और राफेल नडाल का भी नाम लिस्ट में शामिल है। इसका मतलब है कि यह खिलाड़ी भी टूर्नामेंट खेलते दिखाई पड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत जनवरी में होगी। यह साल का पहला ग्रैंडस्लैम है। नोवाक जोकोविच इसके डिफेंडिंग चैंपियन हैं।