{"_id":"5e344aae8ebc3e4b0658af5b","slug":"australian-open-2020-sofia-kenin-will-face-garbine-muguruza-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलबर्न को मिलेगी नई मलिका, खिताबी मुकाबले में मुगुरुजा और सोफिया होंगी आमने-सामने","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मेलबर्न को मिलेगी नई मलिका, खिताबी मुकाबले में मुगुरुजा और सोफिया होंगी आमने-सामने
Sat, 01 Feb 2020 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
Garbine Muguruza and Sofia Kenin
- फोटो : सोशल मीडिया
दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन की गर्बाइने मुगुरुजा और अमेरिका की सोफिया केनिन में से शनिवार को कोई भी जीते मेलबर्न को नई मलिका मिलना तय है। दोनों खिलाड़ी पहली बार यहां फाइनल खेलेंगी।
विज्ञापन
21 वर्षीय सोफिया दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशलघे बार्टी को हराकर तो गैरवरीय मुगुरुजा चौथे नंबर की सिमोना हालेप को हराकर। दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए एकमात्र मुकाबले में सोफिया ने मुगुरुजा को हराया था।
विज्ञापन
सोफिया खिताबी जीत के साथ रैंकिंग में 14वें से सातवें जबकि हार से नौवें नंबर पर पहुंच जाएंगी। मुगुरुजा अगर चैंपियन बनती हैं तो वह सेरेना विलियम्स 2005 के बाद विजेता बनने वाली पहली गैरवरीय खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन