ATP Rankings: यूएस ओपन के बाद जारी हुई नई रैंकिंग, नडाल शीर्ष पांच से बाहर, कार्लोस की लंबी छलांग
यूएस ओपन की समाप्ति के बाद एटीपी की ताजा रैंकिंग में भी बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल एक स्थान के नुकसान के साथ शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं। नई रैंकिग में वह अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विस्तार
टेनिस में साल का आखिरी मेजर टूर्नामेंट यूएस ओपन समाप्त हो चुका है। पुरुषों में रूस के दानिल मेदवेदेव ने नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीता। मेदवेदेव ने खिताबी मुकाबले में जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर उनके कैलेंडर स्लैम जीतने का सपना तोड़ दिया। यूएस ओपन की समाप्ति के बाद एटीपी की ताजा रैंकिंग में भी बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं।
स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल एक स्थान के नुकसान के साथ शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं। नई रैंकिग में वह अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि शीर्ष चार स्थानों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है और सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच अभी नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। जबकि रूसी मेदवेदेव दूसरे, सितसिपास तीसरे और एलेग्जेंडर ज्वेरेव चौथे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं रूस के एक और खिलाड़ी आंद्रे रूब्ले दो स्थान के फायदे के पांचवें नंबर पर काबिज हो गए हैं।
New Career-Highs in Top 50 @FedEx ATP Rankings
— ATP Media Info (@ATPMediaInfo) September 13, 2021
5 @AndreyRublev97
7 @MattBerrettini
10 @CasperRuud98 (1st New Top-10 Player in 2021)
11 @FelixTennis
14 @JannikSin
17 @Garin_Cris
19 @ReillyOpelka
23 Evans
28 @Cam_Norrie
31 @LloydHarris63
34 Bublik
38 @AlcarazCarlos03
42 @SebiKorda
शीर्ष 10 की रैंकिंग में इटली के मतेओ बेरेटिनी एक स्थान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि डॉमिनिक थिएम दो स्थान के नुकसान के साथ आठवें नंबर पर लुढ़क गए हैं। वहीं दिग्गज रोजर फेडरर नौंवें स्थान पर बरकरार हैं।
इसके अलावा सबसे बड़ा फायदा कनाडा के फेलिक्स ऑगर, लॉयड हैरिस और कार्लोस अलकराज को हुआ है। फेलिक्स चार स्थान के फायदे के साथ 11वें, हैरिस 15 स्थान के फायदे के साथ 31वें तो स्पेन के युवा कार्लोस को 17 स्थानों का फायदा हुआ है और वह अब 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं।