{"_id":"5e36fad28ebc3e4b0658b115","slug":"ankita-raina-wins-itf-singles-title-in-nonthaburi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता रैना ने जीता करियर का 10वां आईटीएफ एकल खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अंकिता रैना ने जीता करियर का 10वां आईटीएफ एकल खिताब
Mon, 03 Feb 2020 01:02 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने रविवार को थाईलैंड के नोनथाबुरी में 25000 डालर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में क्लो पैके को हराकर सत्र का पहला और करियर का 10वां आईटीएफ एकल खिताब जीता।
विज्ञापन
तीसरी वरीय भारत ने फ्रांस की चौथी वरीय खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-3 7-5 से हराया। अंकिता ने नीदरलैंड की बिबिएन स्कूफ्स के साथ मिलकर युगल खिताब भी जीता। क्लो के खिलाफ यह अंकिता की पहली जीत है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन