{"_id":"5cd5a494bdec2207903d50f9","slug":"ankita-raina-reaches-semis-semi-finals-of-the-itf-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अंकिता आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
Fri, 10 May 2019 09:49 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 10 May 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अंकिता रैना ने निचली रैंकिंग पर काबिज यूडिस वोंग चोंग की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए शुक्रवार को 60,000 डॉलर इनामी राशि के आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय की रैकिंग 175 वीं है जबकि हांगकांग की खिलाड़ी की रैंकिंग 497 वीं है।
विज्ञापन
अंकिता ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दो घंटे तक चले क्वार्टर फाइनल में यूडिस को 2-6 6-4 7-5 से पराजित किया। यह काफी करीबी मैच रहा जिसमें अंकिता ने 88 अंक हासिल किए जो यूडिस से दो ज्यादा थे। इन दोनों ने मैच के दौरान सात बार एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी।
विज्ञापन
अब अंकिता चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त शुयुये मा से भिड़ेंगी। अंकिता ने लुआन से कहा कि यह कठिन मैच था, खुश हूं कि इसमें जीत हासिल कर सकी। पहले सेट में उसने अच्छी शुरुआत की लेकिन मैंने वापसी शुरू की और अपनी रणनीति के साथ जारी रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सचमुच अच्छा खेली। मैंने मैच का लुत्फ उठाया और दूसरे व तीसरे सेट में नियंत्रण बनाये थी। अंकिता के पास अब सत्र में अपने तीसरे फाइनल में जगह बनाने का मौका होगा।