{"_id":"5cd43f27bdec22070970f21f","slug":"ankita-raina-progresses-to-singles-quarterfinals-in-luan-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता रैना लुआन ओपन के एकल क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अंकिता रैना लुआन ओपन के एकल क्वार्टर फाइनल में
Thu, 09 May 2019 08:24 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 09 May 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
अकिता रैना
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने गुरुवार को यु युआन को सीधे सेटों में हराकर चीन के लुआन में चल रहे 60,000 डॉलर इनामी आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 175वीं रैंकिंग की 26 वर्षीय अंकिता ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी को 6-2, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
अंकिता ने लुआन से कहा, 'उसने (युआन) बेहद आक्रामक खेल दिखाया लेकिन मैंने समझबूझ से काम लिया। भले ही स्कोर से लग रहा हो कि मैच एकतरफा था लेकिन यह वास्तव में काफी कड़ा था।'
विज्ञापन
अंकिता क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की इडुआइस चोंग से भिड़ेगी जो विश्व में 497वें नंबर की है।