{"_id":"5c585d96bdec224c7f23c782","slug":"ankita-raina-gets-career-highest-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता रैना की बड़ी उपलब्धि, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अंकिता रैना की बड़ी उपलब्धि, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की
Mon, 04 Feb 2019 09:13 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना डब्ल्यूटीए सिंगल्स रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 165वीं रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। अंकिता के बाद करमन कौर थांडी (211) और प्रांजला यादलापल्ली (293) का नंबर आता है। डबल्स रैंकिंग में अंकिता 164वें और प्रार्थना थोंबारे 145वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
पुरुषों की एटीपी रैंकिंग में प्रजनेश गुणेश्वरन एक स्थान नीचे 103वें स्थान पर खिसक गए हैं। रामकुमार रामनाथन 133वें स्थान पर हैं। चोट के कारण कोर्ट से बाहर चल रहे 26 वर्षीय युकी भांबरी एक स्थान नीचे 152वें स्थान पर पहुंच गए हैं। साकेत मायनेनी 260वें और शशि कुमार मुकुंद 293वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
डबल्स में रोहन बोपन्ना 37वें और दिविज शरण 40वें स्थान पर हैं। जीवन नेंदुचेझियन तीन स्थान नीचे 79वें और लिएंडर पेस चार पायदान नीचे 82वें स्थान पर खिसक गए हैं। पूरव राजा 103वें, श्रीराम बालाजी 107वें और विष्णु वर्धन 136वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन