फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Ankita Raina achieved a special achievement, becomes the fifth Indian woman to make it to the main draw of Grand Slam

अंकिता रैना ने हासिल की खास उपलब्धि, ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला बनीं

Sun, 07 Feb 2021 06:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ankita Raina achieved a special achievement, becomes the fifth Indian woman to make it to the main draw of Grand Slam
अंकिता रैना - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ियों में शुमार अंकिता रैना ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अंकिता प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन ओपन के ड्रॉ में जगह पाने वाली भारत की पांचवीं खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें यहां सोमवार से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में महिला युगल के ड्रॉ में जगह मिली है। इस तरह से वे किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। 

विज्ञापन


इस 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि रोमानिया की मिहेला बुजारनेकु के साथ जोड़ी बनाई है और उन्हें महिला युगल में सीधा प्रवेश मिला है। इससे पहले निरुपमा मांकड़ (1971), निरुपमा वैद्यनाथन (1998), सानिया मिर्जा (2005) और भारतीय मूल की अमेरिकी शिखा ओबेरॉय (2004) ही भारत की तरफ से ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बना पाई थीं। सानिया के बाद अंकिता दूसरी भारतीय हैं जो ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला युगल में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


अंकिता ने कहा, ‘यह ग्रैंडस्लैम का मेरा पहला मुख्य ड्रॉ है इसलिए यह एकल है या युगल मैं इससे खुश हूं। कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद मैं यहां तक पहुंची हूं। केवल कड़ी मेहनत ही नहीं बल्कि लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से भी मैं यहां पहुंच पाई हूं। मैं इसे कभी नहीं भूल सकती।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता ने कहा कि पहले उन्होंने ड्रॉ में अपना नाम नहीं देखा तो उन्हें काफी निराशा हुई। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे ड्रॉ में अपना नाम नहीं दिखा। अभ्यास के बाद मैंने ड्रॉ देखा और उत्सुकता में अपना नाम ढूंढा लेकिन मुझे अपना नाम नहीं दिखा। इसके बाद मेरे कोच ने मुझे बताया कि मुझे ड्रॉ में जगह मिली है।’

28 साल की अंकिता और बाएं हाथ से खेलने वाली मिहेला पहले दौर में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पानी वाली ऑस्ट्रेलियन जोड़ी ओलिविया गाडेस्की और बेलिंडा वूलकॉक से भिड़ेंगी। 


इस तरह से साल के पहले ग्रैंडस्लैम में चार भारतीय खेलेंगे। सुमित नागल पुरुष एकल में जबकि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। नागल पहले दौर में लिथुआनिया के रिकार्ड्स बेरांकिस से भिड़ेंगे। बोपन्ना ने जापान के बेन मैकलाचलान के साथ जोड़ी बनाई है और वे पहले दौर में जी सुंग नाम और मिन कियु सोंग कोरियाई जोड़ी का सामना करेंगे। शरण और स्लोवाकिया के उनके जोड़ीदार इगोर जेलेनी पहले दौर में जर्मनी के यानिक हाफमैन और केविन क्रावित्ज से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed