{"_id":"57d5539e4f1c1b9421317aed","slug":"angelique-kerber-wins-american-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैरबर बनीं अमेरिकी ओपन जीतने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कैरबर बनीं अमेरिकी ओपन जीतने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
एंजेलिक कैरबर
- फोटो : getty
स्टेफी ग्राफ के संन्यास लेने के बाद जर्मनी को एंजेलिक कैरबर के रूप में एक नया टेनिस स्टार मिल गया है। कैरबर ने शनिवार को खेले गए अमेरिकी ओपन के फाइनल मुकाबले में प्लीस्कोवा मात देकर करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। तीन सेट तक चले मुकाबले में कैरबर ने प्लीस्कोवा को 6-3, 4-6, 6-4 के अंतर से मात दी। इस जीत के बाद कैरबर सेरेना की जगह विश्व की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी बन जाएंगी। वह स्टेफीग्राफ के बाद विश्वरैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी हैं। इससे पहले 28 वर्षीय कैरबर ने साल की शुरूआत जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सेरेना को हटा बनीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी
एंजेलिक कैरबर
- फोटो : getty
इससे पहले चेक रिपब्लिक की कैरोलीना प्लीस्कोवा ने अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम्स को मात दी थी। तब ऐसा लगा था कि फाइनल मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। कैरबर ने अपने मुकाबले के बाद कहा, "आज मेरे सारे सपने पूरे हो गए और मैं इस पल का आनंद लेने की कोशिश कर रही हूं। मैं यहां अपनी दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ खड़ी हूं और यह जीत मेरे लिए काफी मायने रखती है।"
यह साल कैरबर के लिए अच्छा रहा है इस साल चार ग्रैंड स्लैम में से वह तीन के फाइनल में पहुंची, जिसमें विंबल्डन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि हाल ही में संपन्न रियो ओलंपिक में महिला एकल का रजत पदक उन्हें हासिल हुआ।
यह साल कैरबर के लिए अच्छा रहा है इस साल चार ग्रैंड स्लैम में से वह तीन के फाइनल में पहुंची, जिसमें विंबल्डन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि हाल ही में संपन्न रियो ओलंपिक में महिला एकल का रजत पदक उन्हें हासिल हुआ।