{"_id":"94a7f1c4-9ad4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"andy-murray-secures-world-no2-slot-with-miami-final-win-over-david-ferrer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियामी के मास्टर बने एंडी मरे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मियामी के मास्टर बने एंडी मरे
मियामी/एजेंसी
Updated Mon, 01 Apr 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के एंडी मरे ने रोमांचक मुकाबले में स्पेन के तीसरी सीड डेविड फेरर को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 2-6. 6-4, 7-6 से हराकर मियामी मास्टर्स पुरुष एकल टेनिस खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन
मियामी में मरे ने 2009 के बाद दूसरी बार खिताब जीता है। इस जीत के साथ ही मरे स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, गत मंगलवार 31वें वर्ष में प्रवेश करने वाले फेरर ने कैरियर में 12 बार मरे का सामना किया है और सात बार उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी है।
इस खिताबी मुकाबले का परिणाम तीसरे सेट में टाईब्रेकर के जरिए निकला। फेरर निर्णायक सेट में मरे से 6-5 से आगे चल रहे थे लेकिन मरे के सर्व ने मैच का रुख ही बदल दिया।
विज्ञापन
मरे ने जीत के बाद कहा, ‘मेरे हिसाब से यह बहुत कठिन मुकाबला था। इस मैच का रुख किसी भी समय बदल सकता था। फेरर के खिलाफ खेलना आसान नहीं था। उन्होंने अंत तक मुझे चुनौती दी और लड़ते रहे।’