{"_id":"fcf13ee8-98a4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"andy-murray-reached-in-final-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडी मरे अंतिम चार में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एंडी मरे अंतिम चार में पहुंचे
मियामी/एजेंसी
Updated Sat, 30 Mar 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के एंडी मरे ने नौंवी सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-4, 6-3 से लगातार सेटों में हराकर मियामी मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरी सीड मरे को हालांकि पहले सेट में कुछ संघर्ष करना पड़ा लेकिन एक ब्रेक प्वाइंट से पिछड़ने के बाद मरे ने मैच में वापसी करते हुए अंतिम चार में जगह बना ली। यूएस ओपन चैंपियन मरे के पास स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पछाड़कर विश्व रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंचने का बेहतरीन मौका है लेकिन उसके लिए मरे को यह खिताब जीतना होगा।
विज्ञापन
ब्रिटिश खिलाड़ी का सेमीफाइनल में रिचर्ड गास्के से मुकाबला होगा। आठवीं सीड फ्रांस के रिचर्ड गास्के ने चौथी सीड चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच को 6-3, 6-3 से आसानी से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। गास्के ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में 17 विनर्स लगाए तथा तीन बार विपक्षी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी।
विज्ञापन