{"_id":"92f1d1e8b31d546da1b67669de1d0c77","slug":"andy-murray-qualifies-for-world-tour-finals-with-paris-win-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडी मरे ने कटाया वर्ल्ड टूर फाइनल्स का टिकट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एंडी मरे ने कटाया वर्ल्ड टूर फाइनल्स का टिकट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने साल के अंत में लंदन में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
मरे ने पेरिस में खेले जा रहे पेरिस मास्टर्स में तीसरे दौर में बुल्गारिया के ग्रिगोर दमित्रिव को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही वर्ल्ड टूर के लिए भी जगह बना लिया।
27 साल के स्कॉटलैंड के खिलाड़ी का पिछले 6 हफ्तों में यह चौथा टूर्नामेंट है और वह अब क्वार्टर फाइनल में नंबर वन नोवाक जोकोविक या फ्रेंच खिलाड़ी गिएल मोंफिल्स से भिड़ेंगे।
मरे लगातार सातवीं बार टूर फाइनल्स टूर्नामेंट खेलेंगे, लेकिन पिछली बार वह चोटिल होने के कारण भाग नहीं ले सके थे।
इसके साथ ही मरे जोकोविक, रोजर फेडरर, स्टैन वावरिंका और मारिन सिलिच के साथ प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि डेविड फेरर, थॉमस बर्डिच और केई निशिकोरी अन्य 3 खिलाड़ी भी रेस में हैं लेकिन उनकी जगह पक्की नहीं है।
विज्ञापन
कनाडा के मिलोस राओनिक ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अंतिम 8 में शामिल होने के लिए पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल करना होगा।