{"_id":"5d97580f8ebc3e93d33e6f7d","slug":"andy-murray-loses-to-dominic-thiem-at-china-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना ओपन: क्वार्टर फाइनल में थमा एंडी मरे का सफर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चाइना ओपन: क्वार्टर फाइनल में थमा एंडी मरे का सफर
Sat, 05 Oct 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे का सफर चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में थम गया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे को शीर्ष वरीय डोमिनिक थिएम के हाथों 2-6, 6-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मरे ने जनवरी में कूल्हे की सर्जरी कराई थी और वह वापसी कर रहे हैं। चीन ओपन में चार दिन में यह उनका तीसरा मैच था और वह बुधवार को कैमरन नोरी के खिलाफ तीन सेट की जीत के बाद थके हुए दिख रहे थे।
विज्ञापन
26 वर्षीय थिएम का सामना अब अंतिम चार में रूस के कारेन खाचानोव से होगा, जिन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को 3-6, 6-3,6-1 से हराया।