{"_id":"581eff214f1c1bf37eb3725d","slug":"andy-murray-becomes-no1-tennis-player-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 साल बाद टेनिस रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा ब्रिटिश खिलाड़ी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
43 साल बाद टेनिस रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा ब्रिटिश खिलाड़ी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे पिछले कुछ समय से करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा अंततः एंडी मरे को मिला है। मरे ने नोवाक जोकोविच को पछाड़ते हुए पुरुषों की एकल रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। 1973 में कंप्यूटराइज्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब कोई ब्रिटिश खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा है।
29 वर्षीय मरे विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। मरे को नंबर दो से नंबर एक पर आने में 7 साल लगे। मरे जब 22 साल के थे तब वह पहली बार विश्व के नंबर दो खिलाड़ी बने थे। अब 29 साल की उम्र में वह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन पाए हैं।
नंबर-2 से नंबर-1 तक पहुंचने में सबसे ज्यादा समय लेने का उन्होंने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इसके साथ ही जोकोविच का नंबर एक पोजीशन पर लगातार 122 सप्ताह से चला रहा कब्जा खत्म हो गया। जोकोविच पिछली बार 7 जुलाई, 2014 को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे। जोकोविच अबतक अपने करियर में कुल 223 सप्ताह तक नंबर वन रह चुके हैं।
विज्ञापन
मरे अपने करियर में अबतक दो विंबल्डन और एक ऑस्ट्रेलियन ओपन सहित कुल तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा लगातार दो बार ओलंपिक में एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं।