{"_id":"5b5c8d9f4f1c1b19208b7394","slug":"andy-murray-and-victoria-azarenka-qualified-for-cincinnati-open-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्रे-अजारेंका सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के लिए हुए क्वालीफाई, मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मर्रे-अजारेंका सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के लिए हुए क्वालीफाई, मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
murray and azarenka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मर्रे और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को अगले महीने 11 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। मर्रे इस महीने विंबलडन से यह कहते हुए हट गए थे कि वह अभी ग्रैंड स्लैम में खेलने लायक फिट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
मरे ने इससे पहले जून में क्वींस क्लब में वापसी की थी जो उनका एक साल बाद पहला टूर्नामेंट था। वह पहले ही दौर में हार गए थे। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अजारेंका ने 2013 में सिनसिनाटी ओपन जीता था और वह महिला ड्रॉ में 2016 के बाद से पहली बार लौटेंगी।
विज्ञापन
अजारेंका को अपने बेटे लियो की कस्टडी के लिए पिछले साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। इन दोनों के अलावा तीन पुरुष और चार महिला खिलाड़ियों सहित सात को वाइल्ड कार्ड दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट के दो सप्ताह बाद 27 अगस्त से साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन शुरू होगा।
विज्ञापन