फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Aces win thriller in IPTL’s promising India leg debut

इंडियन लेग में एसेस का उम्दा आगाज

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Aces win thriller in IPTL’s promising India leg debut
इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के भारतीय लेग में इंडियन एसेस ने रोमांचक जीत के साथ शुरुआत की। एक रोमांचक मुकाबले में एसेस ने मनीला मावरिक्स को 26-25 से हराया। इससे पहले यूएई रॉयल्स ने सिंगापुर स्लैमर्स को एकतरफा मुकाबले में 29-16 से शिकस्त दी। मिक्स्ड डबल्स में दोनों ही टीमों ने ठोस शुरुआत की। हलांकि इंडियन एसेस के  सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को मावरिक्स के क्रिस्टियन फ्लिपकेंस और डेनियल नेस्टर को 6-5 से शिकस्त मिली। उसके बाद एसेस की टीम उस समय बैकफुट पर आ गई जब फ्रेंचमैन केड्रिक पाइओलाइन को ऑस्ट्रेलिया के मार्क फिलिपाउसिस के हाथों 4-6 से शिकस्त मिली। इसके बाद बोपन्ना और गेल मोंफिल्स ने पुरुषों के डबल्स से एसेस की मैच में वापसी कराने की कोशिश की। बोपन्ना-मोंफिल्स ने ट्रेट हुए और जो विलफ्रेंड सोंगा की जोड़ी को 6-5 से हराया। अगले पुरुष सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर 18 मोंफिल्स और 12वें वरीय सोंगा के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला लेकिन बाजी सोंगा के हाथ लगी, जिन्होंने मोंफिल्स को 6-4 से हराया। इसक बाद महिलाओं के सिंगल्स में एसेस की अना इवानोविच ने वर्ल्ड नंबर पांच क्रिस्टियन फ्लिपकेंस को 6-3 से हराकर स्कोर 25-25 से बराबर कर दिया, जहां शूटआउट में एसेस ने बाजी मारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed