फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Abu Dhabi exhibition event Andy Murray beats Rafael nadal in semifinal

Abu Dhabi exhibition event: राफेल नडाल को हराकर एंडे मरे फाइनल में पहुंचे, रुबलेव से होगी खिताबी भिड़ंत

Sat, 18 Dec 2021 05:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 05:50 PM IST
सार

एंडी मरे ने सेमीफाइनल मैच में नाडाल को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में उनका सामना रुबलेव से होगा। लंबे समय  बाद कोर्ट में वापसी करने वाले नडाल इस मैच में लय में नहीं दिखे। 

विज्ञापन
Abu Dhabi exhibition event Andy Murray beats Rafael nadal in semifinal
एंडी मरे और राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अबूधाबी में आयोजित मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के एग्जिबिशन समारोह में राफेल नडाल को हार का सामना करना पड़ा है। सेमीफाइनल मैच में नडाल ने उन्हें 6-3, 7-5 से हराया। अब फाइनल मैच में मरे का सामना दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एनड्री रुबलेव से होगा। इस टूर्नामेंट में वापसी करने वाले मरे अब तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। नडाल के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और इस दिग्गज खिलाड़ी को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन


मरे ने पहला सेट 6-3 से जीतने के बाद दूसरा सेट भी अपने नाम किया। हालांकि दूसरे सेट में नडाल ने वापसी की बहुत कोशिश की पर मरे ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन


यह मैच जीतने के बाद मरे ने कहा "वहां मैंने कई चीजों वाकई में बहुत ही बेहतरीन की। कोर्ट पर वापसी करना और बड़े क्राउड के सामने राफेल के खिलाफ खेलना, मेरे लिए यह बेहद खास था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एंड्री रुबलेव ने डेनिस शापोवलोपव के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। रुबलेन ने इस मैच में पहला सेट 7-6 के करीबी अंतर से जीता था और दूसरा सेट 3-6 से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने तीसरा सेट 6-4 से अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस टूर्नामेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया में 2022 सीजन की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed