फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   9/11 attack: Indian tennis legend Leander Paes recalls his experience on world trade centre attack says i was there on 9/10

9/11 आतंकी हमले: 20वीं बरसी पर बयां किए खौफनाक मंजर, लिएंडर पेस बोले- एक दिन पहले मैं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में ही था

Sat, 11 Sep 2021 03:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Sep 2021 03:48 PM IST
सार

अमेरिका में जब यह हमला हुआ था तब उसके एक दिन पहले भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मौजूद थे। 20 साल बाद पेस ने उस समय के अपने कड़वे अनुभव और खौफनाक मंजर को साझा किया है।

विज्ञापन
9/11 attack: Indian tennis legend Leander Paes recalls his experience on world trade centre attack says i was there on 9/10
लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में आज ही के दिन 20 साल पहले दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने न्यूयार्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टावरों को अपना निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले में दो अपहृत जेट विमान 11 सितंबर 2001 को न्यूयार्क के ट्विन टावरों से टकरा गए थे और बाद में पेन्सिलवानिया के मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस हमले में लगभग तीन हजार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

उस आतंकी हमले के बाद बहुत कुछ बदल गया है, खिलाड़ियों के लिए अब यात्रा करना पहले जैसा नहीं रहा। निशानेबाजों की बंदूकों और बैग की जांच होती है, टेनिस खिलाड़ियों के लिए भी रैकेट लेकर चलना कठिन हो गया है।  

विज्ञापन

मैं 9/10 को वहीं था

अमेरिका में जब यह हमला हुआ था तब उसके एक दिन पहले भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मौजूद थे। 20 साल बाद पेस ने उस समय के अपने कड़वे अनुभव और खौफनाक मंजर को साझा किया है। पेस ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन यह आतंकी हमला हुआ उस दिन वह  भारत के लिए उड़ान भर चुके थे और हवाई यात्रा पर थे। 

उन्होंने बताया कि उस दिन न्यूयॉर्क से फ्रैंकफर्ट की फ्लाइट में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन तभी फ्लाइट के लैंड करते ही अचानक जर्मनी के सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की जांच शुरू कर दी और जांच खत्म होने के बाद पेस और बाकी के यात्रियों को निकलने की इजाजत दी। यह सब बेहद अजीब और डराने वाला था। पेस ने याद करते हुए बताया कि भारत की उड़ान भरने से पहले उन्होंने एक सीनियर सुरक्षा अधिकारी से इस संबंध में पूछा। इसपर सुरक्षा अधिकारी उन्हें अपने ऑफिस ले गए, उन्हें बैठने को कहा और टीवी चालू कर दिया। 

पेस ने टीवी न्यूज़ में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के खौफनाक मंजर को देखते कहा, 'एक दिन पहले मैं इसी जगह पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टॉवर 1 में था और फिर एयरपोर्ट के लिए कार ली थी। 

भूपति ने न्यूयॉर्क में टीवी पर देखा था सारा मंजर

पेस के उस समय के साथी महेश भूपति ने भी न्यूयॉर्क के अपने अपार्टमेंट से इस मंजर को टीवी पर देखा था। पेस-भूपति की जोड़ी तब यूएस ओपन के पहले दौर में हार गई थी और उन्हें कुछ दिन बाद डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना था।

भूपति ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'शुरुआत में हमें लगा कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है लेकिन उसके बाद हमने दूसरे प्लेन को भी बिल्डिंग में जाते देखा। वह बेहद खौफनाक और डरावना था। डब्ल्यूटीसी में उस वक्त मेरे कई दोस्त भी मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल पा रहे थे।'

भूपति ने आगे कहा, 'उस समय हमारे दिमाग में टेनिस नहीं था, लोगों की जिंदगियां दांव पर थी, सब कुछ बदल चुका था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed