{"_id":"63c2e2699fc68c677368cb24","slug":"tennis-yuki-bhambri-and-saketh-myneni-won-the-bangkok-open-won-their-sixth-doubles-title-in-tennis-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tennis: युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने जीता बैंकॉक ओपन, टेनिस में अपने नाम किया छठा युगल खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tennis: युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने जीता बैंकॉक ओपन, टेनिस में अपने नाम किया छठा युगल खिताब
Sat, 14 Jan 2023 10:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:42 PM IST
सार
इस जीत से 28 साल के युकी युगल में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 एटीपी रैंकिंग हासिल कर सकते हैं, जबकि 35 साल के साकेत 74वें स्थान पर आ सकते हैं। अब युकी और साकेत वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
युकी भांबरी और साकेत माइनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीर्ष वरीय भारत के युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने पहले सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए बैंकाक ओपन का खिताब अपने नाम किया। एटीपी चैलेंजर टूर पर उनका यह एक साथ छठा खिताब है। जोड़ी के रूप में अपना सातवां फाइनल खेल रहे भांबरी-साकेत ने इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रुंगाकट और ऑस्ट्रेलिया के अकिरा सैंटिलन की जोड़ी को 2-6, 7-6, 14-12 से हराया।
दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 50 मिनट चला। पिछले वर्ष भारतीय जोड़ी ने छह चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई और इसमें से पांच जीते थे। इस जीत से 28 साल के युकी युगल में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 एटीपी रैंकिंग हासिल कर सकते हैं, जबकि 35 साल के साकेत 74वें स्थान पर आ सकते हैं। अब युकी और साकेत वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लेंगे।