फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis: Rafael Nadal reached the semi-finals of the summer set tournament, with the help of Roberto Bautista Agut and Pablo Carreño Busta, Spain in the final of the ATP Cup

Tennis: नडाल समर सेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे, बतिस्ता और पाब्लो के दम पर स्पेन एटीपी कप के फाइनल में

Fri, 07 Jan 2022 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 11:05 PM IST
सार

रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम की तैयारियों में जुटे नडाल का शनिवार को सामना गैर वरीय एमिल रूसुवुओरी से होगा, जिन्होंने एलेक्स मोलकान को 6-2 6-1 से हराया।

विज्ञापन
Tennis: Rafael Nadal reached the semi-finals of the summer set tournament, with the help of Roberto Bautista Agut and Pablo Carreño Busta, Spain in the final of the ATP Cup
राफेल नडाल - फोटो : twitter@atptour

विस्तार

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल कोर्ट में उतरे बिना ही मेलबर्न में समर सेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। नडाल के प्रतिद्वंद्वी नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटने का फैसला किया। 
विज्ञापन


रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम की तैयारियों में जुटे नडाल का शनिवार को सामना गैर वरीय एमिल रूसुवुओरी से होगा, जिन्होंने एलेक्स मोलकान को 6-2 6-1 से हराया। मैक्सिमे क्रेसी ने जैमी मुनेर को 7-6, 6-4 से और गिग्रोर दिमित्रोव ने बोटिक वान डेर को 6-7, 6-0, 7-5 से पराजित किया।
विज्ञापन


स्पेन एटीपी कप के फाइनल में
सिडनी में खेले जा रहे एटीपी कप में रॉबर्टो बतिस्ता और पाब्लो कारेनो के दम पर स्पेन ने पोलैंड को एकतरफा मुकाबले में 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले एकल मुकाबले में पाब्लो ने जान जिलिंस्की को 6-2, 6-1 से हराकर स्पेन के को 1-0 से बढ़त दिलाई। उसके बाद बतिस्ता ने हुबर्ट हर्काज को 7-6, 2-6, 7-6 से मात देकर टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि युगल में पेड्रो मर्टिनेज व अल्बर्ट रामोस को एस वॉको व जान की जोड़ी के हाथों 6-4, 3-6, 6-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। फाइनल में अब स्पेन का सामना रूस और कनाडा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed