फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis Legend Boris Becker may face seven years in jail as he is found guilty of hiding millions rupees

Boris Becker Found Guilty: टेनिस के दिग्गज बोरिस बेकर को हो सकती है सात साल जेल की सजा, इन मामलों में कोर्ट ने पाया दोषी, जानें

Fri, 08 Apr 2022 09:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Apr 2022 09:13 PM IST
सार

कोर्ट ने बेकर को 1985 और 1989 के विंबलडन टूर्नामेंट, 1991 और 1996 के ऑस्ट्रेलियन ओपन और 1992 के ओलंपिक में जीते गए नौ टेनिस ट्राफियां सौंपने में विफल रहने सहित अन्य सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

विज्ञापन
Tennis Legend Boris Becker may face seven years in jail as he is found guilty of hiding millions rupees
बोरिस बेकर (दाएं) और उनकी पार्टनर लिलियन डी कार्वाल्हो मोंटेइरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन और पूर्व दिग्गज टेनिस स्टार बोरिस बेकर को सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें इनसोल्वेंस एक्ट के तहत चार मामलों में साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने दोषी पाया है। इसके अलावा 20 मामलों में बरी भी किया गया। बेकर को जून 2017 में दिवालिया घोषित कर दिया गया था। उन पर 24 आरोप तय किए गए थे। 
विज्ञापन


बेकर पर लगे आरोपों में ओलंपिक स्वर्ण पदक समेत अपनी दो विम्बलडन ट्रॉफियां और अन्य पुरस्कार सौंपने में विफल और ट्रस्टीज से अपनी संपत्ति छुपाने का आरोप है। इसके साथ ही बेकर पर जर्मनी में मर्सिडीज कार डीलरशिप की बिक्री से मिले 10 लाख डॉलर कथित तौर पर छुपाने का और सैंकड़ों हजार पौंड अन्य खाते में स्थांतरित करने का आरोप था। हालांकि, बेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था।
विज्ञापन


Boris Becker AP
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकर पर स्पेन के मलोर्का में तीन मिलियन पाउंड स्टर्लिंग यानी 29.66 करोड़ रुपये लोन का भुगतान नहीं करने का आरोप था। इसके बाद उन्हें दिवालिया घोषित किया गया था। बेकर को संपत्ति छुपाने के लिए राशि को अपनी पूर्व पत्नियों बारबरा और लिली सहित नौ लोगों में बांट देने का दोषी पाया गया।

इसके साथ ही बेकर ने जर्मनी के लीमेन में अपने 1.8 मिलियन पाउंड के विला 'इम शिलिंग' के मालिकाना हक को छिपाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने 75,000 डेटा कॉर्प शेयरों के अपने स्वामित्व को छिपाने की भी कोशिश की। कोर्ट ने उन्हें इन सभी मामलों में दोषी पाया। जूरी सदस्यों ने बेकर लिचेंस्टीन के बैंक एल्पिनम में 825,000 यूरो छुपाने का भी दोषी पाया। बेकर को अधिकतम सात साल की जेल हो सकती है।

Boris Becker reveals shock and embarrassment over bankruptcy - BBC News

बेकर ने अपना पहला विम्बलडन टाइटल 1985 में जीता था। तब वह केवल 17 साल 228 दिन के थे। तब वह यह खिताब जीतने वाले सबसे युवा चैंपियन बने थे। बेकर ने अपने 16 साल के करियर में 77 सिंगल्स फाइनल खेले और 49 में जीत हासिल की। बेकर के साथी लिलियन डी कार्वाल्हो मोंटेइरो ने कोर्ट में उनका समर्थन किया।

कोर्ट ने बेकर को 1985 और 1989 के विंबलडन टूर्नामेंट, 1991 और 1996 के ऑस्ट्रेलियन ओपन और 1992 के ओलंपिक में जीते गए नौ टेनिस ट्राफियां सौंपने में विफल रहने सहित अन्य सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

Boris Becker: Jetzt spricht der Tennis-Star im Strafprozess - Leute -  Bild.de
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed