फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kamaljeet and Suruchi Win Gold in 10m Air Pistol Mixed Team, Set Asian Games Qualification Record

एशियाड 2026: कमलजीत और सुरुचि का सोने पर निशाना, शूटिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण; एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ा

Fri, 25 Sep 2026 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, आइची नागोया
अमर उजाला ब्यूरो, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 09:01 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण अपने नाम किया। दोनों ने क्वालिफिकेशन में 587-29x का स्कोर कर एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी बनाया था।

विज्ञापन
Kamaljeet and Suruchi Win Gold in 10m Air Pistol Mixed Team, Set Asian Games Qualification Record
सुरुचि और कमलजीत ने किया कमाल - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में पहले स्वर्ण का इंतजार खत्म हो गया है। भारत ने इस एशियाड में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया और शूटिंग में ओवरऑल 10 पदक जीत लिए हैं। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके ठीक बाद 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन पुरुष टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह, नीरज और रुद्रांक्ष की तिकड़ी ने भारत को रजत पदक दिलाया। यानी आज भारत को शूटिंग में एक स्वर्ण और एक रजत समेत दो पदक आए।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण जीतने के बाद सुरुचि और कमलजीत

भारत ने बनाया एशियन रिकॉर्ड
फाइनल में चार टीमें शामिल थीं और भारत ने 484.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा और रजत पदक जीता, जबकि ईरान ने 415.8 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य जीता। इंडोनेशिया 349.4 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा। भारत का 484.6 का स्कोर नया एशियन रिकॉर्ड भी है। इससे पहले एशियन रिकॉर्ड उज्बेकिस्तान के नाम था। उन्होंने इसी साल फरवरी में 481.3 स्कोर किया था। अब कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी के नाम यह रिकॉर्ड है।

क्वालिफिकेशन में भी बनाया था एशियन रिकॉर्ड
इससे पहले क्वालिफिकेशन में भी कमलजीत और सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय जोड़ी ने कुल 587-29x का स्कोर किया था, जो इस एशियन क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी बना। भारत क्वालिफिकेशन में पहले स्थान पर रहा था, जबकि ईरान 584-17x के साथ दूसरे, दक्षिण कोरिया 582-23x के साथ तीसरे और इंडोनेशिया 580-30x के साथ चौथे स्थान पर रहा था। शीर्ष चार जोड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, जहां भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। क्वालिफिकेशन में इन दोनों का प्रदर्शन इतना शानदार रहा था कि चीन और वियतनाम बराबरी नहीं कर सका। चीन और वियतनाम तो फाइनल के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सका।

कमलजीत और सुरुचि ने कैसे जीता स्वर्ण?
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा के फाइनल में चार टीमों के बीच टक्कर थी। भारत, इंडोनेशिय, ईरान और दक्षिण कोरिया ये चार टीमें थीं। शुरुआत में पांच-पांच शॉट की तीन सीरीज दागी गईं और भारत इन 15 शॉट्स के बाद शीर्ष पर रहा। इसके बाद दो शॉट बाद एलिमिनेशन शुरू हुआ। 17वें शॉट के बाद इंडोनेशिय की टीम बाहर हो गई। यानी भारत का पदक पक्का हो गया। 19वें शॉट के बाद ईरान की टीम बाहर हो गई। यानी भारत का कम से कम सिल्वर पक्का हुआ। हालांकि, भारत कभी दूसरे स्थान पर आया ही नहीं। कमलजीत और सुरुचि की शूटिंग इतनी दमदार थी, कि इन दोनों ने भारत को दूसरे स्थान पर खिसकने नहीं दिया और हमेशा लीड बनाए रखा। 21वें शॉट के बाद भारत ने एशियन रिकॉर्ड तोड़ा और नया रिकॉर्ड कायम किया और साथ ही स्वर्ण पर कब्जा जमाया। 

 

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत के अब तक के 10 पदक
पदक खिलाड़ी/टीम स्पर्धा
स्वर्ण कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
रजत ऐश्वर्य, नीरज, रुद्रांक्ष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम
रजत हिमांशु ढिल्लों 10 मीटर एयर राइफल पुरुष व्यक्तिगत
रजत भारत 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम
रजत भारत 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम
रजत इलावेनिल वलारिवन 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत
कांस्य रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल 10 मीटर एयर राइफल पुरुष व्यक्तिगत
कांस्य भारत स्कीट पुरुष टीम
कांस्य भारत स्कीट महिला टीम
कांस्य भारत स्कीट मिश्रित टीम

एशियन गेम्स 2026: भारत के पदक
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
एथलेटिक्स 0 1 1 2
बैडमिंटन 0 0 1 1
क्रिकेट 1 0 0 1
मिश्रित मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 1 5 4 10
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 2 8 9 19

भारत की पदक तालिका: 2 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य, कुल 19 पदक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed