फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ten Indian boxers including seven women will be vying for gold in the U19 Asian Boxing Championships

U19 Asian Boxing: भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, सात महिलाएं समेत 10 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

Fri, 08 Aug 2025 10:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 10:58 PM IST
सार

सात महिलाएं समेत 10 भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल जीतकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं और अब ये स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विज्ञापन
Ten Indian boxers including seven women will be vying for gold in the U19 Asian Boxing Championships
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय युवा मुक्केबाजों का अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। सात महिलाएं समेत 10 भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल जीतकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं और अब ये स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।  
विज्ञापन


महिला मुक्केबाजों में निशा (54 किग्रा), मुस्कान (57 किग्रा), विनी (60 किग्रा), निशा (65 किग्रा), आरती कुमारी (75 किग्रा), पारची टोकस (80+ किग्रा) के साथ-साथ पुरुषों की स्पर्धा में मौसम सुहाग (65 किग्रा), राहुल कुंडू (75 किग्रा) और हेमंत सांगवान (90 किग्रा) ने फाइनल का टिकट पक्का किया। कृतिका (80 किग्रा) को बिना किसी मुकाबले के फाइनल में जगह मिली है।
विज्ञापन


भारत ने इस प्रतियोगिता में 40 मुक्केबाजों (प्रत्येक आयु वर्ग में 20) का एक मजबूत दल उतारा है। इसमें अनुभवी चैंपियनों और घरेलू सर्किट में प्रभावित करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। भारत ने अंडर-22 श्रेणी में भी 13 पदक पक्के कर लिए हैं, जिसमें पांच मुक्केबाज स्वर्ण के लिए चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed