फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   team india watch Anushka's movie PK.

सिडनी टेस्ट से पहले टीम के साथ कोहली ने किया अनुष्का को 'खुश'

Sat, 03 Jan 2015 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Jan 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
team india watch Anushka's movie PK.

कहते हैं अंत भला तो सब भला, विराट कोहली के लिए साल 2014 भी ऐसा ही रहा। शुरुआत भले ही खराब फॉर्म से हुई लेकिन साल का अंत आते आते सब कुछ फिट हो गया विराट की फॉर्म भी वापस आ गई, अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर भी वो खुलकर सामने आए और साल 2014 जाते-जाते उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी भी मिल गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी कोहली छाए हुए हैं और ट्विटर पर उन्हें 50 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। इस मामले में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन


कोहली के बाद भारतीय क्रिकेटरों में तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर 4,910,498 फॉलोअर्स हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी के 3,374,509 फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान इस कामयाबियों से काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने फॉलोअर्स को थैंक यू भी कहा। जब उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 40 लाख के पार पहुंची थी तब भी उन्होंने अक्तूबर 2014 में ट्वीट किया था। विराट ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें फेसबुक पर भी लाखों लोगों ने लाइक कर रखा है।



टीम इंडिया को पसंद आई अनुष्का की फिल्‍म 'PK'

team india watch Anushka's movie PK.

नए नवेले टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख से ऊपर जाने का जश्न हालिया रिलीज फिल्म पीके देखकर मनाया। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने भी काम किया है। कोहली ने यह फिल्म पूरी टीम इंडिया के साथ देखी। इस फिल्म में आमिर खान और अनुष्का लीड रोल में हैं और दोनों के काम की जमकर तारीफ हो रही है।

टीम इंडिया को यह फिल्म बेहद पसंद आई। कोहली ने फिल्म देखने के बाद आज ट्विटर पर इस फिल्म को देखने की बात बताते हुए इसकी तारीफ भी की। फिल्म में काम करने वाले हर किसी को बधाई भी दी।

कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया 6 जनवरी से सिडनी में सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्‍ट मैच खेलेगी। भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है और अब उसके पास अंतिम टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सम्मान बचाने का मौका है। टेस्‍ट टीम की कप्तानी हासिल करने के बाद कोहली का यह पहला टेस्ट मैच होगा। हालांकि इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के पहले मैच में एडिलेड में टीम की कप्तानी की थी और दोनों पारियों में शतक लगाए थे।



आइए, जानते हैं कोहली और अन्य क्रिकेटरों के ट्विटर लाइक्स

team india watch Anushka's movie PK.

भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान विराट कोहली ट्विटर पर सबसे ज्यादा लाइक करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। नए साल के दूसरे दिन उन्होंने 50 लाख का आंकड़ा पार किया।

नए साल की शुरुआत उनके लिए बेहद शानदार रही है। टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद ट्विटर पर भी बतौर क्रिकेटर उनकी बादशाहत कायम हो गई है। उनके साथ अच्छी बात यह रही कि 3 महीने पहले ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख को पार किया था।

आइए, जानते हैं किसको कितने फॉलोअर्स
विराट कोहली 50 लाख 17, 930
सचिन तेंदुलकर 4,910,49
महेंद्र सिंह धोनी 3,374,50
वीरेंद्र सहवाग 3,200,00
युवराज सिंह 2,700,00
सुरेश रैना 2,600,00
जहीर खान 1,70,000
गौतम गंभीर 1,65,000
रोहित शर्मा 1,62,000

ट्विटर पर 40 लाख फॉलोअर्स होने पर कोहली ने कुछ इस अंदाज में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed