{"_id":"6adb48157c4d4a870b0b2338","slug":"shooter-mona-agarwal-and-nishad-kumar-will-be-india-s-flag-bearers-at-closing-ceremony-of-asian-para-games-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरा एशियन गेम्स: समापन समारोह में कौन होगा भारत का ध्वजवाहक? इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका; जीते हैं दो पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
पैरा एशियन गेम्स: समापन समारोह में कौन होगा भारत का ध्वजवाहक? इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका; जीते हैं दो पदक
Fri, 23 Oct 2026 05:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:12 PM IST
सार
- पैरा एशियन गेम्स का समापन होने जा रहा है। शनिवार को नागोया में समापन समारोह आयोजित होगा।
- समापन समारोह में मोना अग्रवाल और निषाद कुमार भारत के ध्वजवाहक होंगे।
- मोना और निषाद ने पैरा एशियाड में दो-दो स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन
मोना अग्रवाल
- फोटो : IANS
विस्तार
दो बार की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज मोना अग्रवाल और जंप विशेषज्ञ निषाद कुमार शनिवार को आयोजित होने वाले एशियाई पैरा खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इन खेलों में दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
पैरा एशियाड में जीते दो स्वर्ण
38 वर्षीय मोना अग्रवाल, जिन्हें नौ वर्ष की आयु में पोलियो हो गया था जिससे उनके दोनों निचले अंग प्रभावित हुए और वह व्हीलचेयर पर निर्भर हो गईं, उन्होंने इन खेलों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले खेलों के रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं, 27 वर्षीय निषाद ने पुरुषों की ऊंची कूद (हाई जंप) और लंबी कूद (लॉन्ग जंप) टी47 स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। उनका दाहिना हाथ छह वर्ष की आयु में खेत में घास काटने की मशीन से कट गया था। निषाद हिमाचल प्रदेश से आते हैं।