फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Team India Thrash Pakistan in Junior Asia Cup final

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदा, बनी चैंपियन

Mon, 23 Nov 2015 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
Team India Thrash Pakistan in Junior Asia Cup final

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर भले ही अब तक कोई सहमति न बन सकी हो लेकिन एक अन्य मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाक को रौंद ही दिया।

विज्ञापन


कुआंटन (मलयेशिया) में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के चार गोल की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में पाकिस्तान को 6-2 से हराकर आठवां जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही भारतीय टीम ने लगातार छठवीं जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने 10वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत का खाता खोला जबकि 15वें मिनट में एक और पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 28वें मिनट में मोहम्मद याकूब ने मैदानी गोल कर पाकिस्तान को मुकाबले में वापसी कराने की कोशिश की। इसके बाद हरमनप्रीत ने 30वें मिनट में हैट्रिक जमाते हुए भारत की बढ़त 3-1 कर दी। भारत की यह बढ़त पहले हाफ तक कायम रही। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी आक्रामक हॉकी खेली। अरमान कुरैशी और मनप्रीत ने क्रमशः 44वें और 50वें मिनट में गोल दाग भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया।

हरमनप्रीत ने 53वें मिनट में अपना चौथा गोल कर भारत की बढ़त को 6-1 कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद दिलबेर ने 68वें मिनट में गोल दाग स्कोर 6-2 कर दिया। लेकिन यह स्कोर अंत तक कायम रहा और भारत जूनियर एशिया कप हॉकी का विजेता बन गया।

भारतीय टीम ने शनिवार को सेमीफाइनल में जापान को 6-1 से हराया था जबकि पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में 8-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

लेकिन अपने ही घर में बढ़त के बावजूद भारतीय टीम को मिली हार

Team India Thrash Pakistan in Junior Asia Cup final

हालांकि जूनियर के उलट भारत की सीनियर हॉकी टीम कोई कमाल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। रायपुर में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय सीनियर हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया।

रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय टीम को हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा है। देविंदर वाल्मिकी के गोल की बदौलत भारत ने  शुरुआती बढ़त बनाई। लेकिन जैकब व्हेटन और एरन जालेवस्की ने गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से जीत दिला दी।

तीन मैचों की सीरीज में अब मेहमान टीम 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का पहला मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने विपक्षी टीम के कई हमलों को नाकाम किया। हालांकि रमनदीप गोल करने के कई मौके चूक गए। शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय टीम के आखिर समय में बढ़त गंवाने की कमजोरी एक बार फिर सामने आई।

गौरतलब है कि इसी स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के बाद हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल खेला जाना है, जिसे देखते हुए इस टेस्ट सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed