फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Team India Full Schedule in Asian Games 2023 football to women cricket everything you need to know

Asian Games 2023: पहले फुटबॉल फिर क्रिकेट टीम का दिखेगा जलवा, पढ़े एशियाई खेलों में भारत का पूरा शेड्यूल

Mon, 18 Sep 2023 07:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

एशियाई खेलों की शुरुआत औपचारिक रूप से 23 सितंबर को होगी, लेकिन भारत की फुटबॉल और क्रिकेट टीम के मुकाबले इससे पहले ही शुरू हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Team India Full Schedule in Asian Games 2023 football to women cricket everything you need to know
एशियाई खेलों में भारत का शेड्यूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश एशियाई खेलों में कमाल करने की होगी। भारतीय खिलाड़ियों ने 2018 में इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और इस बार भारतीय दल की कोशिश नई ऊंचाइयों को छूने की होगी। एशियाई खेल 2023 की औपचारिक शुरुआत 23 सितंबर को चीन के हांगझू में होगी और यह प्रतियोगिता आठ अक्तूबर तक जारी रहेगी। एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में 655 सदस्यीय मजबूत भारतीय टीम 61 में से 41 प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन 56 स्थानों पर किया जाएगा, जिसमें 481 स्वर्ण पदकों के लिए खिलाड़ी जोर लगाएंगे।
विज्ञापन


एशियाई खेल आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर को शुरू होंगे, लेकिन कई खेल इससे पहले ही शुरू हो जाएंगे। क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बीच वॉलीबॉल जैसे खेल 19 सितंबर से शुरू होंगे। यहां हम एशियाई खेलों में भारत का शेड्यूल बता रहे हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट
पहला मैच: भारत महिला टीम - 21 सितंबर

ऋतुराज गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें इस प्रतियोगिता में अपनी शुरुआत करेंगी। महिला टीम अपना अभियान 21 सितंबर को शुरू करेगी और फाइनल 25 सितंबर को होगा। इसके बाद पुरुष क्रिकेट टीमें 27 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और खिताबी भिड़ंत सात अक्तूबर को होगी। भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मैच तीन अक्तूबर को खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल
पुरुष
: भारत बनाम चीन (19 सितंबर, शाम पांच बजे) और भारत बनाम बांग्लादेश (21 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे)
महिला: भारत बनाम चीनी ताइपे (शाम 5 बजे)

भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व सुनील छेत्री कर रहे हैं। पुरुष टीम से कई शीर्ष खिलाड़ी गायब हैं।

वॉलीबॉल
पुरुष: भारत बनाम दक्षिण कोरिया (20 सितंबर, शाम 4:30 बजे)
पुरुषों की वॉलीबॉल टीम भी 20 सितंबर को एक्शन में होगी। यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से शुरू होगी और सात अक्तूबर तक चलेगी।

एथलेटिक्स
भारत ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में 68 खिलाड़ियों का दल उतारेगा, यह खेल में भारत का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व होगा। ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा इस आयोजन में भारत का सबसे बड़ा चेहरा होंगे, उनका लक्ष्य 2018 में जकार्ता में अपनी स्वर्ण पदक वाले प्रदर्शन को दोहराना होगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें पुरुषों की भाला फेंक का फाइनल चार अक्तूबर को होगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज हैं।

नीरज भारत के एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता नहीं हैं, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पुनिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू भी एशियाई खेलों में खेल रहे हैं। टोक्यो 2020 ओलंपिक कांस्य विजेता पुरुष हॉकी टीम भी खेल रही है।

बैडमिंटन
बैडमिंटन प्रतियोगिता 28 सितंबर से सात अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सिंधु 19 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी, जिसमें राष्ट्रमंडल चैंपियन लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय शामिल होंगे, जो पिछली बार आयोजित बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता भी हैं।

भारोत्तोलन
टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता चानू, जो एक पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं, 30 सितंबर को महिलाओं के 49 किलोग्राम भारोत्तोलन में एशियाड में पदार्पण करेंगी। पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में मौजूदा चैंपियन, टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया छह अक्तूबर को खेलेंगे।

मुक्केबाजी
एशियाई खेलों में मुक्केबाजी अगले साल पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता होगी। दो बार की और मौजूदा विश्व चैंपियन निखत जरीन 24 सितंबर से महिलाओं के 50 किग्रा में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी और लवलीना 26 सितंबर से महिलाओं के 75 किग्रा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं पांच अक्तूबर को समाप्त होंगी।

हॉकी
हॉकी प्रतियोगिता पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालीफायर के रूप में भी काम करेगी, जिसमें भारतीय हॉकी टीमों का लक्ष्य स्वर्ण पदक होगा, जो उन्हें अगले साल ओलंपिक के लिए सीधा टिकट देगा। पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी और भारतीय महिला हॉकी टीम 25 सितंबर से खेलेगी। 

हर्डलर ज्योति याराजी, स्टीपलचेज रेसर अविनाश साबले, लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर, पूर्व एशियाई चैंपियन मुक्केबाज शिव थापा, भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, शरथ कमल और किशोर शतरंज प्रतिभावान आर प्रगनानंद कुछ अन्य हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी हैं जो एक्शन में होंगे।


एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में होना था, लेकिन पिछले साल चीन में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए थे। भारत ने 2018 में जकार्ता में 70 पदक जीते थे, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed