{"_id":"674c5cc84f2dd5f9d30c23b4","slug":"syed-modi-international-2024-indian-female-badminton-player-pv-sindhu-won-singles-final-title-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Syed Modi International: खत्म हुआ सिंधू का खिताबी सूखा, फाइनल में चीन की शटलर को हराकर तीसरी बार जीती ट्रॉफी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Syed Modi International: खत्म हुआ सिंधू का खिताबी सूखा, फाइनल में चीन की शटलर को हराकर तीसरी बार जीती ट्रॉफी
Sun, 01 Dec 2024 06:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:25 PM IST
सार
लखनऊ में खेले गए फाइनल मैच में पूर्व विश्व चैंपियन ने चीन की वू लुओ यू को 21-14 21-16 से मात दी और तीसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन का महिला एकल ट्रॉफी जीतकर लंबे समय से चले आ रहा खिताब का सूखा समाप्त कर दिया। लखनऊ में खेले गए फाइनल मैच में पूर्व विश्व चैंपियन ने चीन की वू लुओ यू को 21-14 21-16 से मात दी और तीसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वह इससे पहले 2017 और 2022 में भी ट्रॉफी जीत चुकी हैं।
सिंधू ने दो साल और चार महीने के अंतराल के बाद पोडियम का शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आखिरी खिताब जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन में जीता था। इस साल वह मई में मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 के फाइनल में भी पहुंची थी।

त्रीसा और गायत्री ने भी जीता खिताब
इससे पहले भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने बाओ ली जिंग और ली कियान की चीन की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर अपना पहला सुपर 300 खिताब जीता।
चीन में सत्र के अंत में होने वाले विश्व टूर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी त्रीसा और गायत्री ने चीन की प्रतिद्वंद्वियों को महज 40 मिनट में 21-18, 21-11 से मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता जोड़ी के लिए यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि त्रीसा और गायत्री इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला युगल जोड़ी बन गईं। यह जोड़ी 2022 चरण में उपविजेता रही थी।
पृथ्वी-साई और तनीषा-ध्रुव की युगल जोड़ी रही उपविजेता
भारत के पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक की पुरुष युगल जोड़ी तथा तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल टीम ने अपना अभियान उप विजेता के तौर पर समाप्त किया। पृथ्वी और साई ने 71 मिनट तक चले पुरुष युगल फाइनल में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उन्हें चीन के हुआंग डि और लियू यांग से 14-21, 21-19, 17-21 से हार का मुंह देखना पड़ा। पांचवी वरीयता प्राप्त तनीषा और ध्रुव की जोड़ी एक गेम की बढ़त गंवाकर मिश्रित युगल के फाइनल में थाईलैंड के डेचापोल पुआवारानुक्रोह और सुपिसारा पाएवसम्प्रान की जोड़ी से 21-18 14-21 8-21 से पराजित हो गई।